1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी की यह बेटी बांधेगी प्रधानमंत्री मोदी को राखी, जानिए कैसे हुआ चयन

महर्षि विद्या मंदिर में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली खुशी 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 11:52 AM IST

pm

यूपी की यह बेटी बांधेगी प्रधानमंत्री मोदी को राखी, जानिए कैसे हुआ चयन

नोएडा. दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने प्राकृति वंदना नाम से प्रस्तृति दे चुकी खुशी गोस्वामी का सपना पूरा होने जा रहा है। खुशी को पीएम से मिलने का मौका मिला है। महर्षि विद्या मंदिर में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली खुशी 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधेगी। तमन्ना शास्त्रीय संगीत में देश का नाम रोशन करनी है। जिसके लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

यह भी पढ़ें: मुन्ना बजरंगी के हत्यारे सुनील राठी को मिलती थी जेल में यह सुविधा, जानकर चौंक गए डीआईजी

नोएडा के सेक्टर-40 में रहने वाली खुशी गोस्वामी को शास्त्रीय संगीत का शौक है। उपराष्ट्रपति वैकेया नायडू, एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावेडकर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उमा भारती के सामने शास्त्रीय संगीत में खुशी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। 15 साल की खुशी को बचपन से ही शास्त्रीय संगीत का शौक था। लिहाजा संगीत की महारथ हासिल करने में जुटी है। ये फिलहाल नोएडा में नेहा वत्स से संगीत की बारीकियां सीख रही है। नेहा वत्स की माने तो वे संगीत के जरिए देश का नाम रोशन करनी चाहती है।

दरअसल में नोएडा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थिति विज्ञान भवन में प्राकृति वंदना का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आयोजित हुई वंदना में खुशी ने अपनी प्रतिभा दिखाई थी। 26 अगस्त को दिल्ली स्थित बाल भवन में पीएम मोदी को राखी बांधने का प्रोग्राम रखा गया है। पीएम को राखी बांधने के लिए खुशी जाएगी। खुशी सेक्टर-36 स्थिति महर्षि विद्या मंदिर में 10वीं की क्लास में स्टूडेंट है। यह 2018 मेंं विश्व योग का टाइटल सॉन्ग गा चुकी है। वहीं विकास खन्ना की मूवी द लास्ट कलर और एनसीईआरटी के जिंगल गा चुकी है। नियो टीवी के रियलिटी शो की सेमी फाइनलिस्ट रही खुशी सारेगामापा के थर्ड राउंड का सफर तय कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: मायावती इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!