18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद, जानिए क्या थी साजिश ?

NOIDA पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ में विस्फोटक के पीछे  साजिश पता चली है। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला 

less than 1 minute read
Google source verification
Explosive recovered in NOIDA

Explosive recovered in NOIDA

NOIDA: पटाखों पर प्रतिबंध होने के बावजूद आरोपी शहर में इसका कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने एक आरोपी को 104 किलो 800 ग्राम विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पटाखा बनाने के लिए गंधक और पोटाश मंगाया था। गिरफ्त में आए आरोपी के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने क्या कहा ?

एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि दीपावली के दौरान कई लोग गैरकानूनी तरीके से विस्फोटक पदार्थ बेचते हैं। इसकी जांच के लिए सभी थाना क्षेत्र में एक टीम बनाई गई है। शुक्रवार को टीम ने बरौला गांव के चौहान कॉलोनी से दीक्षांत को गिरफ्तार कर लिया। 20 वर्षीय दीक्षांत के पास से भारी मात्रा में गंधक और पोटाश मिला।

आरोपियों ने क्या बताया ?

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पटाखे बनाने के लिए विस्फोटक लाए थे। दीपावली के दौरान इसमें मोटा मुनाफा मिलता है। ऐसे में उसने इस बार पटाखे बनाकर उसे गुपचुप तरीके से बाजार में बेचने के बारे में सोचा। विस्फोटक आरोपी ने दादरी से मंगवाया था।

यह भी पढ़ें: एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों में झड़प, चली गोली, एक घायल

आरोपी ने बताया कि दादरी निवासी कोई व्यक्ति अन्य जनपद से पोटाश मंगाता है। वहीं से जनपद के लोग विस्फोटक लाते हैं। पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।