4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध संबंधों के शक में पत्नी और ससुर को ट्रक से कुचला, देखें वीडियो-

पुलिस के सामने खोला राज, कहा- हत्या को दुघर्टना का रूप देने के लिए रची थी साजिश

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jan 29, 2018

noida

नोएडा. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और ससुर की हत्या के इरादे से उन पर ट्रक चढ़ाने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उस हादसे मे ससुर की मौत हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मूलरूप से कन्नौज का रहने वाला कौशल किशोर अपनी पत्नी पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसके चलते पत्नी अपने पिता हरिकिशन के घर आकर रहने लगी थी। इस बीच कौशल किशोर अपनी पत्नी को लेने के लिए कई बार उसके घर आया, लेकिन हर बार उसकी पत्नी जाने से मना कर देती थी। इस विवाद में पत्नी के पिता हरिकिशन अपनी बेटी का ही पक्ष लेते थे। इस बात से नाराज कौशल ने अपनी पत्नी और ससुर की हत्या की योजना बना डाली। योजना के तहत कौशल ने अपने दोस्त शैलेंद्र दीक्षित के साथ एक ट्रक का इंतजाम किया।

23 दिसंबर 2017 को गुलस्तांपुर गांव के पास आरोपी की पत्नी अपने पिता हरिकिशन के साथ जा रही थी। तभी आरोपी ने दोनों के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया, ताकि हत्या को दुघर्टना का रूप दिया जा सके। इस दौरान ससुर की तो मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में इलाज कराया गया, जिसके बाद उसकी जान बच गई। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

ग्रेटर नोएडा सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस तफ्तीश के दौरान सारी बाते साफ हो गर्इं। आरोपी की पत्नी से मिले इनपुट्स के आधार पर पुलिस अभियुक्तों तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सूरजपुर पुलिस ने दुर्गा गोल चक्कर के पास से कौशल किशोर और उसके दोस्त शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और इसके बाद जेल भेज दिया है।

Story Loader