नोएडा

धुंध का फायदा उठाकर शख्स अकेली नर्स के साथ करने लगा ऐसा काम

अस्पताल जा रही नर्स को अकेला देख, बदमाश लड़के ने की ऐसी हरकत

2 min read
Nov 10, 2017
fog in walk

नोएडा. शहर में हो रही धुंध से जहां एक तरफ एक्सीडेेंट और स्मॉग से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही हैं, वहीं अब कोहरे का फायदा उठाकर एक बदमाश ने अकेली महिला नर्स के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। एक शख्स ने गुरुवार सुबह अस्पताल जा रही नर्स के साथ छेड़खानी कर उसे जबरन अपने प्लांट में खिंचने की कोशिश की। महिला नर्स के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। जिसके बाद लोग वहां मौके पर पहुंचकर यमुना एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस को आरोपी को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सेक्टर-168 निवासी के रूप में हुर्इ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

सुबह घर से अस्पताल जाने के लिए निकली थी नर्स

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-168 छपरौली गांव में एक युवती परिवार के साथ रहती है। वह सेक्टर-33 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। गुरुवार सुबह 8 बजे वह घर से अस्पताल के लिए निकली। धुंध होने की वजह से ज्यादा दूर तक न दिखने की वजह से वह धीरे चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान धुंध का फायदा उठाकर रास्ते में गांव के ही जितेन्द्र उर्फ जीतू ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी उसे खींचकर अपने पानी के प्लांट में ले जाने लगा।

युवती का शोर सुनकर पहुंचे, लोगों ने आरोपी को दबोचा

महिला का आरोप है कि जब उसने जीतू का विरोध किया तो वह उसे अपने सड़क किनारे पानी के प्लांट जबरदस्ती खींचकर ले जाने लगा। नर्स के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने आरोपी को दौड़ा कर दबोच लिया और पिटाई की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अक्सर उसके साथ छेडख़ानी करता है। उसके कई बार समझाने पर भी आरोपी नहीं माना। एक्सप्रेस-वे एसएचओ वेदपाल सिंह पुंढीर ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकमदा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

हालांकि इस घटना में नर्स के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है लेकिन इस घटना के बाद गांव के लोग काफी दहशत में हैं। खासकर लोग गांव की लड़कियों को सुबह जल्दी निकलने नहीं दे रहे हैं।

Updated on:
11 Nov 2017 02:54 pm
Published on:
10 Nov 2017 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर