26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर- मायावती और अखिलेश की बैठक में सीटें हुई फाइनल, रालोद लड़ेगी इन सीटों से चुनाव!

अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दो सीटें देने की बात सामने आ रही है

less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh and mayawati

बड़ी खबर- मायावती और अखिलेश की बैठक में सीटें हुई फाइनल, रालोद लड़ेगी इन सीटों से चुनाव!

नोएडा। लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर चर चल रही बातचीत लगभग फाइनल होती दिख रही है। बताया जा रहा है क‍ि शुक्रवार रात को दिल्‍ली में समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव व बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती के बीच बैठक हुई। इसमें सीटों को लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, इसमें सपा और बसपा 37-37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे।

यह भी पढ़ें:2019 का तोहफा, अब पासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे एनसीआर के चक्कर

रालोद को मिलेंगी दो सीटें

वहीं, अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दो सीटें देने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा दो सीटें कांग्रेस को भी देने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी कांग्रेस का गठबंधन में शामिल होना तय नहीं है। बताया जा रहा है क‍ि उसके लिए अमेठी व रायबरेली सीट छोड़ी जाएंगी। बची हुई दो सीटें भाजपा से बगावत करने वालों को मिल सकती हैं। हालांकि, इस बारे में किसी भी जानकारी से सपा के प्रदेश प्रवक्‍ता राजकुमार भाटी ने इंकार किया।

यह भी पढ़ें:Video: यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने शुरु किया एनकाउंटर से भी तगड़ा अभियान

दिल्‍ली में हुई बैठक

सूत्रों के मुताबिक, दिल्‍ली में हुई बैठक में अजित सिंह की रालोद को दो सीटें देने की बात कही जा रही है। इनमें से एक तो पार्टी की परंपरागत सीट बागपत है जबक‍ि दूसरी मथुरा है। मथुरा से अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी चुनाव लड़ सके हैं। हालांकि, वहां से वह अपना पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे। जबक‍ि रालोद ने बागपत सीट भी गंवा दी थी। सूत्रों का कहना है क‍ि बसपा सुप्रीमो मायावती 15 जनवरी को अपने जन्‍मदिन से पहले गठबंधन की घोषणा कर सकती हैं। वह फिलहाल दिल्ली में हैं।