नोएडा

Mustard Oil Rate Today (26th September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में फिर तगड़ी गिरावट

Mustard oil Rate Today (26th September 2022) : देशभर में महंगाई लगातार लोगों के आर्थिक हालात खराब कर रही है। इसी के चलते विभिन्न राज्यों में सरसों का तेल महंगा मिल रहा है। हालांकि यूपी में राहत जारी है। उत्तर प्रदेश में बड़ी गिरावट के बाद आज सरसों के तेल के भाव 26 सितंबर सोमवार को महज 154 रुपये प्रति लीटर हैं।

2 min read
Sep 26, 2022

Mustard oil Rate Today (26th September 2022) : केंद्र सरकार ने पिछले दिनों ही थोक महंगाई दर कम होने का दावा किया था, लेकिन बाजार में इसका असर नहीं दिख रहा है। बाजार में हर सामान महंगा हो रहा है, वहीं नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। बाजार में पूजा का सामान भी महंगी दरों पर मिल रहा है। सरसों के तेल की बात करें तो कई राज्यों में तेल के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि यूपी में सरसों के तेल में फिलहाल राहत का दौर जारी है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल जहां 181 रुपये तक पहुंचा था। वहीं, आज 26 सितंबर सोमवार को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल बड़ी गिरावट के बाद 154 रुपये प्रति लीटर तक आ पहुंचा है।

Mustard oil Rate Today (26th September 2022) : पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण सभी घरेलू सामान के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर है। जबकि यूपी में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल रेट अन्य राज्यों के मुकाबले अभी नीचे हैं। आज 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल 154 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

यूपी के तिलहन बाजार में आज 26 सितंबर को सरसों के तेल के न्यूनतम रेट गाजियाबाद की मंडी में 150 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले लगातार दो दिन सबसे कम रेट औरैया में 144 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले लगातार चार दिन सरसों के तेल के रेट हाथरस में 144 रुपये तो 19 सितंबर को शाहजहांपुर में 151 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 18 सितंबर को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे।

यूपी के वायदा बाजार में आज सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 26 सितंबर को कानपुर में ही लगातार 28वें दिन 180 रुपये पर खुले हैं। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

Published on:
26 Sept 2022 09:19 am
Also Read
View All

अगली खबर