नोएडा। दिल्ली के स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा सुसाइड मामले में परिजनों के आरोपों के बाद स्कूल प्रिंसिपल से हुई पूछताछ और पुलिस जांच के बाद कई तरह की नए तथ्य सामने आए हैं। जिससे कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।दरअसल, पुलसि का कहना है कि स्कूल में पीटीएम रिपोर्ट से पता चला है कि छात्रा के परिजन पिछले एक साल से किसी भी पीटीएम में शामिल नहीं हुए हैं। एसपी सिटी नोएडा अरुण कुमार ने बताया कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर में 60 दिनों की फुटेज है जिसे खंगाला जा रहा है। इस फुटेज में दिखा है कि 16 मार्च को रिजल्ट के दिन छात्रा अपने पिता के साथ स्कूल गई थी।