4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्‍यूटीशियन के साथ रेप करके गायब हुआ गार्ड और फिर कर दिया कुछ ऐसा

युवती ने लगाया आरोप, शादी का झांसा देकर एक साल से कर रहा था दुष्कर्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 8 Feb 2018, 2:09 PM IST

rape

नोएडा। सेक्टर-35 स्थित मोरना में सिक्‍योरिटी गार्ड पर दुष्‍कर्म का आरोप लगा है। एक ब्‍यू‍टीशियन ने आरोप लगाया है कि गार्ड ने श्‍ाादी का झांसा देकर उसके साथ यह हरकत की। आरोप है कि गार्ड शादी का झांसा देकर ब्यूटीशियन से एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि गार्ड उसका एटीएम कार्ड लेकर भाग गया है और उसके खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए है। बुधवार को युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

Propose Day 2018: राशि के अनुसार इस तरह करें प्‍यार का इजहार तो मिलेगी सफलता

मेरठ: दारोगा ने कार में बंधक बनाकर महिला कांस्टेबल से किया रेप, MMS भी बनाया

माॅल में हुर्इ थी गार्ड से मुलाकात

मूलरूप से बरेली निवासी एक युवती सेक्टर-35 स्थित मोरना में किराये के मकान में रहती है। वह जीआईपी मॉल में एक ब्यूटीपार्लर में ब्यूटीशियन है। उसने बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात जीआईपी मॉल में तैनात अनुज से हुई थी। वह वहां पर गार्ड है। धीरे-धीरे मुलाकात प्यार में बदल गई। इस दौरान अनुज शादी का झांसा देकर उससे एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़ि‍ता के अनुसार, 15 दिन पहले अनुज कमरा खाली करके वहां से चला गया।

देखें वीडियो- राजपाल यादव ने की सीबीआई जांच की मांग

देखें वीडियो- मंडप छोड़कर पेपर देने पहुंची दुल्‍हन

एटीएम से निकाले 25 हजार रुपये

पीड़िता का आरोप है कि अचानक ही गार्ड कमरा खाली कर चला गया। पता लगने पर पीड़िता ने युवक को फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके कुछ देर बाद ही नंबर बंद कर दिया गया। युवती का आरोप है कि अनुज उसका एटीएम कार्ड भी साथ ले गया। एटीएम के जरिए खाते से 25 हजार रुपए भी निकाल लिए गए हैं। आरोपी युवक मुरैना आगरा का रहने वाला है। कोतवाली सेक्टर-24 के थाना अध्‍यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वेलेंटाइन वीक के पहले दिन युवती ने ठुकराया प्रस्‍ताव तो गाल पर काटकर भागा युवक

सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ हुए खाप चाैधरी, कर दिया बड़ा ऐलान- देखें वीडियो