
student
नोएडा ( noida ) देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार सुबह बीटेक के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। यह छात्र कानपुर का रहने वाला था और पिछले कई दिनों से नौकरी की तलाश कर रहा था। दर-दर भटकने के बाद भी जब इसे नौकरी नहीं मिली ताे इसने पंखे से लटककर जान दे दी।
कानपुर के देवमनपूरा गांव के रहने वाले अमन सचान ने बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमन सरकारी नौकरी के लिए कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। वह नोएडा में पहले से किराए पर रह रहे हैं अपने भाई और भाभी के पास आ गया था। यहीं से वह तैयारी कर रहा था। जब तैयारी के बाद उसका सरकारी नौकरी के लिए सलेक्शन नहीं हुआ तो उसने प्राइवेट नौकरी की तलाश शुरू की लेकिन इसे प्राइवेट नौकरी भी नहीं मिल सकी। काफी मेहनत करने के बाद भी जब अमन सचान को प्राइवेट नौकरी भी नहीं मिल सकी तो यह तनाव में आ गया और इसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त छात्र ने यह कदम उठाया उस समय उसके भाई और भाभी घर पर नहीं थे। दोनों अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। शाम को जब वह ड्यूटी से घर लौटे तो पंखे पर छात्र को लटका हुआ देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजनों का यही कहना है कि स्टूडेंट पर नौकरी का कोई दबाव नहीं था घर के हालात भी सामान्य थे लेकिन उसे पिछले कई दिनों से नौकरी नहीं मिल रही थी। ऐसे में उसने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया है उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
05 Sept 2020 02:40 pm
Published on:
05 Sept 2020 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
