
यह फोटो BPO कंपनी की है
नोएडा में नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व कर्मचारी ने ऑफिस में घुसकर अपने बॉस को गोली मार दी। यह मामला नोएडा स्थित एक बीपीओ कंपनी का है। यह कॉल सेंटर की कंपनी है। आरोपी को 6 महीने पहले नौकरी से निकाला गया था।
दाहिने कंधे में मारी गोली
गोली लगने से घायल मैनेजर को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली मारे जाने की घटना 4 जनवरी बुधवार शाम की है। गोलाी लगने से घायल मैनेजर का नाम शार्दुल इस्लाम है।
शॉल ओढ़कर आया था आरोपी
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर आशुतोष द्विवेदी ने बताया, “थाना फेस -वन क्षेत्र के सेक्टर-2 में एक कॉल सेंटर है। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग काम करते हैं। बुधवार रात कॉल सेंटर के सर्किल हेड दिल्ली में अपने चेंबर में बैठे थे। तभी एक युवक शॉल ओढ़कर आया और उनके ऊपर गोली चला दी। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से भाग गया।”
एसीपी सुशील कुमार गंगा प्रसाद ने बताया “संदिग्ध हमलावर का नाम अनूप सिंह है। वह पूर्वी दिल्ली का रहने वाला है। गोली मारने के बाद से वह फरार है। बुरे व्यवहार के कारण उसे कंपनी से निकाल दिया गया था। फिर भी वह ऑफिस में आता रहता था।”
बदले की भावना से चलाया गोली
“अनूप सिंह अपने बॉस शार्दुल इस्लाम से नाराज था। क्योंकि उन्होंने दूसरों कर्मचारियों के सामने उसे नीचा दिखाया था। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। घटना के बाद से कंपनी के और भी मैनेजर काफी डरे हुए हैं।”
Updated on:
05 Jan 2023 09:09 pm
Published on:
05 Jan 2023 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
