
Spit mixed in sugarcane juice
Noida News: उत्तर प्रदेशनोएडा सेक्टर-121 में क्लीओ काउंटी सोसायटी के बाहर गन्ने के रस में थूक मिलाकर बेचने का मामला सामने आया है। नोएडा पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
सोसायटी के रहने वाले क्षितिज भाटिया ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार 15 जून की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ सोसायटी के बाहर गन्ने के जूस वाले के पास गए थे। जब उन्होंने वहां दो गिलास गन्ने का जूस मंगवाया। इसके बाद गन्ने का जूस बेचने वाला गिलास में थूक मिलाकर जूस दे रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बदतमीजी की।
लिखित शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपी शाहीब आलम और जमशेद खान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। वे नोएडा में रहकर गन्ने के जूस की ठेली लगाते थे।
Updated on:
16 Jun 2024 06:21 pm
Published on:
16 Jun 2024 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
