6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल के दाम ने तोड़े रिकॉर्ड, 1 साल में हुआ सबसे महंगा, जानिये आज के भाव

Highlights . पेट्रोल के दाम ने तोड़े रिकॉर्ड. 80 के पार पहुंचा पेट्रोल . डीजल में भी हुआ इजाफा  

less than 1 minute read
Google source verification
Petrol Price  Increase on 5th consecutive day

Petrol Price Increase on 5th consecutive day

नोएडा। पेट्रोल (Petrol Price Today) के दाम मेंं मंगलवार को एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल के दाम में 8 पैसे का इजाफा किया है। हालांकि डीजल के दाम में तीसरे दिन भी कोई बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा चारों महानगरों मेंं भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। चेन्नई में डीजल (Diesel Price Today) के दाम में 15 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में Petrol की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। Indian Oil की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 74.76 रुपये प्रति लीटर, मुंबई (Mumbai) में 80.42 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 77.44 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 77.88 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बेचा रहा है। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 65.73 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 68.94 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 68.14 रुपये रुपये प्रति लीटर और चेन्नई मेंं 69.62 रुपये प्रति लीटर बेचा रहा है। Petrol के दाम ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है।

नोएडा में पेट्रोल 76.1 रुपये प्रति लीटर और डीजल 66.04 रुपये प्रति लीटर बेचा रहा हैं। पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Petrol Diesel

Noida 26/11/2019 76.10 66.04
Noida 25/11/2019 76.02 66.04
Noida 24/11/2019 75.93 66.04