30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब! 11 हजार लगाइए 4 महीने में 44 हजार पाइए, कहीं आप फंसे तो नहीं?

Noida Police : इस कंपनी के जरिए ये लोगों से आईडी बनाने के लिए 11 हजार रुपए लेते थे। 4 महीने बाद 44 हजार रुपए वापस करने का लालच देते थे।

2 min read
Google source verification
 fraud in Noida

प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा पुलिस ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लोगों से रुपयों की ठगी करते थे। ये लोगों से 11000 लेकर एक आईडी बनाते थे और उसे 4 महीने में पैसे डबल करने की बात कहते थे। यह दोनों पति-पत्नी लग्जरी गाड़ियों के शौकीन थे। पुलिस ने इनसे दो लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की हैं।

4 महीने बाद 44 हजार रुपए वापस देने का करते थे वादा
दोनों पति-पत्नी लोगों को जल्दी अमीर बनने का लालच देकर ठगी करते थे। पति पत्नी ने मिलकर धोखाधड़ी करने के लिए मार्केटिंग कंपनी बनाई। इसका नाम यूडिवो मार्केटिंग प्रालि रखा। इस कंपनी के जरिए ये लोगों से आईडी बनाने के लिए 11 हजार रुपए लेते थे। 4 महीने बाद 44 हजार रुपए वापस करने का लालच देते थे।

यह भी पढ़ें : सात घंटे में टूटा सात फेरों का बंधन, जानिए दुल्हन ने क्यों तोड़ा रिश्ता?

पुलिस ने दोनों को एफएनजी रोड अंडरपास बहलोलपुर गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विजय किशन जैसवाल उर्फ कृष्ण कुमार जैसवाल और रश्मि जैसवाल पत्नी विजय किशन जैसवाल के रूप में हुई है। ये दोनों नोएडा में बी-073 गुलशन इकेवाना सोसायटी सेक्टर-143 के रहने वाले हैं।

अब तक कर चुके हैं करोड़ों रुपए की ठगी
ये दोनों ठगी के पैसों का यूज ऐशो-आराम करने के लिए करते थे। इन्हीं पैसों से दोनों ने दो लग्जरी कार भी खरीदी थी। पहली टाटा हैक्सा और दूसरी स्कोडा कूसेक इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए हैं। ये लोग अब तक सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बना चुके है। यानी करोड़ों रुपए की ठगी की है।

यह भी पढ़ें : पिता की मौत से बौखलाया बेटा, डॉक्टरों से बोला- मेरे पापा लाकर दो

नोएडा पुलिस के मुताबिक, इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही इनके बैंक खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल के जरिए पीड़ितों से संपर्क किया जा रहा है। ये लोग सिर्फ नोएडा में ही नहीं बल्कि गोवा, दिल्ली, बरेली में भी लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। ये भी पता लगाया जा रहा है कि वहां इन लोगों ने कंपनी खोली थी या नहीं?

Story Loader