
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर में एक दुल्हन ने शादी को सात घंटे में ही तोड़ दिया। शादी को तोड़ने के पीछे की वजह काफी हैरान कर देने वाली है। दुल्हन शादी के बाद अपने ससुराल जा रही थी, तभी रास्ते में उसे मायके से ससुराल के बीच दूरी ज्यादा लगी तो उसने बीच रास्ते में पुलिस बुला लिया और इस बंधन को वहीं तोड़ दिया।
इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बीकानेर वापस लौट गया। दुल्हन का नाम वैष्णवी है और वो बनारस की रहने वाली है। वैष्णवी की शादी बीकानेर के रहने वाले रवि से तय हुई थी। रवि बरात लेकर गुरुवार को बनारस पहुंचे। शादी के बाद दुल्हन की विदाई हुई और वो अपने सुसुराल के लिए रवाना हुई।
पुलिस को देखर कर जोर-जोर से रोने लगी दुल्हन
सात घंटे सफर करने के बाद जब दुल्हन बनारस से कानपुर पहुंची, तो पेट्रोल पंप पर खड़ी पुलिस को देखर कर वैष्णवी जोर-जोर से रोने लगी। दुल्हन को रोता हुआ देख पुलिस ने उस से पूछताछ शुरु कर दी। दुल्हन ने पुलिस को बिलखते हुए सारी बात बताई।
दुल्हन ने पुलिस को बताया, “दूल्हे के परिवार ने शादी से पहले प्रयागराज का रहने वाला बताया था, लेकिन अब ये मुझे राजस्थान के बीकानेर ले जा रहे हैं। मैं बनारस से पिछले सात घंटे से सफर कर रही हूं और थक गई हूं। मुझे राजस्थान नहीं जाना है और इतनी दूर शादी भी नहीं करनी है।” दुल्हन की बात सुनकर पुलिस ने सभी को थाने लेकर आई
जानकारी के लिए पुलिस ने लड़की की मां से की बात
थाने में दूल्हे ने पुलिस को बताया, “लड़की के घर वालों को पहले से सारी चीज की जानकारी थी।” पुलिस ने जानकारी के लिए लड़की की मां से बात किया तो उन्होंने भी इस बात से इनकार कर दिया। उन्हें भी नहीं पता था कि लड़के वाले बीकानेर के रहने वाले हैं।
इसके बाद लड़की की मां ने पुलिस से उनकी बेटी को वापस बनारस भेजने की बात कही। वहीं पुलिस ने दुल्हन को वापस बनारस भेज दिया और दूल्हा बीकानेर चला गया।
Updated on:
18 Mar 2023, 7:19 PM IST
Published on:
18 Mar 2023, 7:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.