1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद सुनील राठी के पास जाने से पहले जांच अधिकारी ने रखी ये शर्त

जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद कुख्यात सुनील राठी का खौफ अब और भी बढ़ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Jul 2018, 12:35 PM IST

sunil rathi

बड़ी खबर : मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद सुनील राठी के पास जाने से पहले जांच अधिकारी ने रखी ये शर्त

बागपत। जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद कुख्यात सुनील राठी का खौफ अब और भी बढ़ गया है। आलम यह है कि जेल में बंदी से लेकर बंदी रक्षक तक सुनील राठी के पास जाने से कतरा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस हत्याकांड की जांच कर रहे एक जांच अधिकारी को भी सुनील राठी के पास जाने के डर लग रहा है।

यह भी पढ़ें : हत्याकांड के समय मुन्ना बजरंगी के साथ मौजूद रहने वाला कैदी आया सामने, बताई पूरी कहानी

यही कारण है कि उन्होंने बिना बुलेटप्रूफ जैकेट के राठी की बैरक में जाने से साफ इंकार कर दिया है। जिसके बाद अब उनके लिए बुलेटप्रूफ जैकेट का इंतजाम किया गया और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सुनील राठी की बैरक में ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इन्हें मिल सकती है गैंग की कमान!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हत्याकांड मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी को पूछताछ के लिए सुनील राठी की बैरक में जाना था। लेकिन खौफ के चलते अधिकारी ने वहां जाने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने पहले जेल अधीक्षक से बुलेटप्रूफ जैकेट का इंतजाम करने को कहा। जिसके बाद उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट मुहैया कराई गई और अधिकारी पूछताछ करने सुनील राठी की बैरक में पहुंचे।

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी मर्डर मामले में कुख्यात सुनील राठी पर दर्ज हुई एक और एफआईआर

वहीं जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि कि पूछताछ व जांच के लिए जेल में आने वाले सभी अधिकारियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस सुरक्षा में ही उन्हें सुनील राठी के पास भेजा जा रहा है। इसके अलावा बुलेटप्रूफ जैकेट की मांग करने पर उन्हें मुहैया कराई जा रही है। मांग करने पर बुलेटप्रूफ जैकेट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें : डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब बागपत में व्यापारी का अपहरण, लखनऊ तक मचा हड़कंप

चाय के दौरान हुआ था विवाद

जेल में बंद एक बंदी ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार मुन्ना की मौत से पहले सुबह करीब 5 बजे जब बैरक खुली तो मुन्ना बजरंगी, सुनील राठी और विक्की सुन्हैडा बाहर आए। यहां वह तीनों चाय का इंतजार करने लगे। वहीं जब चाय नहीं आई तो बजरंगी नहाने चल दिया। इस दौरान राठी और बजरंगी की किसी टेंडर की बात को लेकर कहासुनी हो गई। तभी राठी के पास एक फोन आया था। जिसके बाद उसने पिस्टल से बजरंगी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।