
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर शहीद का परिवार आक्रोशित, दे दिया बड़ा बयान
नोएडा। साध्वी प्रज्ञा ने एटीएस अफसर शहीद हेमंत करकरे की शहादत पर बयान देते हुए कहा है कि उनके श्राप के चलते ही आतंकवादी हमले मे हेमंत करकरे की मौत हुई थी। साध्वी प्रज्ञा के इस बयान से देश के लिए अपनी ड्यूटी निभाते शहीद हुए, पुलिस के परिवार वाले अत्यंत आहत है। बुलंदशहर मे अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार का कहना है, कि शहीदों कि शाहादत का ये बयान एक भद्दा मज़ाक है। इससे मनोबल टूटता है और बहुत दुख होता है।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार कि पत्नी और बेटे दोनों का कहना है कि शहीदों कि शहादत का ये बयान एक भद्दा मज़ाक है। इससे मनोबल टूटता है और बहुत दुख होता है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार कि पत्नी कहती है कि यह सुनकर बड़ा दुख होता है कि साध्वी देश के भक्तों को श्राप दे रही हैं। सोचिए आज शहीद हेमंत करकरे कि पत्नी पर क्या बीत रही होगी। अपने पति कि तस्वीर के सामने खड़े हो कर वो जरूर पूछती होंगी कि आप किसके लिए मर गए। उन लोगों के लिए जो कहते हैं उनके श्राप के कारण आप कि हत्या हुई। आज शहीदों कि शहादत को सलाम करने के बजाए उसका मज़ाक उड़ाया जा रहा है। राजनीति और राजनैतिज्ञ किस हद तक गिर गई है।
बीजेपी प्रत्याशी के नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि एक पुलिस वाले का भी परिवार होता है या तो उसके लिए यह नियम बना लिया जाए फोर्स के लोग शादी नहीं करेंगे और बच्चे रखने का अधिकार नहीं होगा। हमारे जैसे पति जो ड्यूटी फर्स्ट प्रायॉरिटी देते थे और सोचते हैं कि मेरे रहते मेरे क्षेत्र में कुछ ना हो जाए। उनको एक साइड हो जाना चाहिए और कह देना चाहिए। जबतक साधु-संत आशीर्वाद नहीं देगे हम काम नहीं करेगे। आप लोग ने जिस दिन श्राप दे दिया हम शहीद हो जाएंगे। हमारे बच्चे अनाथ हो जाएंगे और हमरी पत्निया विधवा हो जाएंगी और उनका मजाक उड़ाया जाएगा।
शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के बेटे का कहना है कि एक व्यक्ति ने अपने फर्ज़ के लिए अपने आपको परिवार से अलग कर लिया। बीवी बच्चों को छोड़कर अपने देश को पहले आगे रखा, आज उसकी शहादत पर कोई प्रश्न उठा रहा है, उसका मजाक बनाया जा रहा है। इससे बुरा क्या होगा उसके बच्चे क्या सोचते होंगे कि मेरे पिता देश के लिए शहीद हुए और उनका ऐसा भद्दा मजाक बना रहे हैं इससे मनोबल टूटता है और बहुत दुख होता है।
UP Newsसे जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Published on:
20 Apr 2019 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
