नोएडा।भतीजे से विवाद के बाद शिवपाल यादव अपना अलग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर उसके विस्तार में जुट गये है। इसके लिए एक बार फिर शिवपाल यादव ने वेस्ट यूपी का रुख किया है। इसके गुरुवार को वह बड़ा एेलान कर सकते है। इसकी वजह बुधवार को शिवपाल का नोएडा के सेक्टर-70 में सेक्युलर मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचना है। इतना ही नहीं इसके अगले दिन यानि गुरुवार को वह गाजियाबाद में दूसरे दलों के दिग्गज नेताआें को अपने मोर्चा में शामिल कर सकते हैं।