1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग पड़ेगी भारी, एक बार फिर बदली स्पीड लिमिट

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के लिए नई सख्तियां लागू कर दी गई हैं। अब नए नियमों के अनुसार वाहन ना चलाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। आइए आपको बताते हैं क्या हैं नए लिमिट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 16 Dec 2024, 3:53 PM IST

yamuna express way speed limit

नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड लिमिट कम कर दी गई है। यह कदम विशेष रूप से सर्दियों के दौरान कोहरे और फिसलन भरी सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।

स्पीड लिमिट में नए बदलाव

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब हल्के वाहनों की गति सीमा 100 किमी/घंटा से घटाकर 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों की सीमा 80 किमी/घंटा से घटाकर 60 किमी/घंटा कर दी गई है। इससे अधिक स्पीड से वाहन चलाए जाने पर जुर्माना लगेगा। हल्के वाहनों के लिए यह जुर्माना 2,000 रुपये और भारी वाहनों के लिए 4,000 रुपये तय किया गया है।  

सर्दियों में सड़क सुरक्षा प्राथमिकता  

यमुना विकास प्राधिकरण के अनुसार सर्दियों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है जिससे सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। इन हादसों को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसा बदलाव किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर नए नियम लागू होने के बाद सड़क किनारे बोर्ड भी लगा दिए गए हैं ताकि वाहन चालक नई गति सीमा से अपडेट हो जाएं।

यह भी पढ़ें: करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार प्रयागराज, महाकुंभ 2025 से पहले लेवल रेल क्रासिंग से मुक्त होगा शहर

ओवरलोड वाहनों और किनारे खड़े खतरनाक स्थिति में मौजूद वाहनों पर खासा निगरानी रखी जा रही है। जीरो प्वाइंट से जेवर टोल तक चार-चार टीमों को तैनात किया गया है जो यातायात को व्यवस्थित करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का काम करेंगी।  

गश्ती वाहनों की संख्या बढ़कर हुई 15 

यमुना एक्सप्रेसवे पर गश्ती वाहनों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों या घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं।