Petrol Diesel Price Today 29 August : उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में लगातार घट रहे Today Petrol Price
नोएडा. Petrol Diesel Price Today 29 August : कई शहरों में शतक लगाने के बाद पेट्रोल और डीजल की दरें स्थिर हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। डीजल के रेट जहां 90 रुपये प्रति लीटर से कम हैं, वहीं पेट्रोल के दाम 99 रुपये प्रति लीटर से नीचे हैं। 29 अगस्त 2021 को तेल कंपनियों ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ और वाराणसी में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Rate Today) जारी कर दिए हैं। नोएडा में आज जहां पेट्रोल (Petrol Price Today) 98.79 रुपए तो डीजल (Diesel Price Today) 89.49 रुपए प्रति लीटर है। वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 98.57 रुपए तो डीजल 89.28 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है।
तेल कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्राेल 98.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.29 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इसी तरह ताजनगरी आगरा में पेट्रोल 98.33 रुपये और डीजल 89.05 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि तेल कंपनियां एक सप्ताह से तेल के दाम लगातार घटा रही हैं। इस कारण बढ़ती महंगाई से परेशान आम लोगों थोड़ी राहत मिली है। जबकि इससे पहले कई शहरों में पेट्रोल शतक लगा चुका है।
Petrol Price Today 26 August
Agra 98.33 ₹/L
Noida 98.79 ₹/L
Ghaziabad 98.57 ₹/L
Lucknow 98.56 ₹/L
Allahabad 98.65 ₹/L
Varanasi 99.41 ₹/L
Diesel Price Today 26 August
Agra 89.05 ₹/L
Noida 89.49 ₹/L
Ghaziabad 89.28 ₹/L
Lucknow 89.29 ₹/L
Allahabad 89.39 ₹/L
Varanasi 90.08 ₹/L
रोजाना ऐसे जानें अपने शहर के रेट
बता दें कि तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट अपडेट (Petrol-Diesel Rate Update) करती हैं। रोजाना घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल-डीजल रेट जानने के लिए आप अपने मोबाइल पर RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर एसएमएस कर सकते हैं। एसएमएस के बाद तेल कंपनी रेट का मैसेज देगी। डीलर कोड जानने के लिए आप तेल कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।