6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Petrol Diesel Price in Noida: पेट्रोल व डीजल की कीमतों में राहत जारी, जानिए आज का भाव

खबर की खास बातेंः- —चौथे दिन भी पेट्रोल व डीजल के दाम रखे गए स्थिर—15 जून को की गई थी कटौती—29 मई से दाम में की जा रही है कटौती

2 min read
Google source verification
petrol

Today Petrol Diesel Price in Noida: पेट्रोल व डीजल की कीमतों में राहत जारी, जानिए आज का भाव

नोएडा. पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को दूसरे सप्ताह भी राहत मिली है। तेल कंपनियों की तरफ से बुधवार (12 जून) को Petrol व Diesel के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बुधवार को इस सप्ताह में चौथी बार Petrol व Diesel के दाम तेल कंपनियों की तरफ से स्थिर रखे गए है। बुधवार को नोएडा में पेट्रोल (Petrol Price in Noida ) के दाम 69.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल (Diesel Price in Noida ) 63.32 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार 12 जून को पेट्रोल 69.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 63.84 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल 63.84 और 65.76 रुपए प्रति लीटर बेचा रहा है। वहीं, चेन्नई और मुंबई में डीजल के दाम में रविवार को 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल 67.52 और 66.93 रुपये प्रति लीटर बेचा रहा है। बता दें कि रविवार से तेल कंपनियों की तरफ से डीजल व पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एक सप्ताह में कीमतों में आई गिरावट

पेट्रोल व डीजल की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में कमी आई है। तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल व डीजल की कीमतें चार दिन से स्थिर रखी गई है। 16 जून के बाद आज बुधवार तक पेट्रोल व डीजलों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 15 जून को तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल व डीजल के दाम में कटौती की गई। 13 जून को नोएडा में पेट्रोल 70.27 रुपये प्रति लीटर बेचा गया। वहीं डीजल के दाम 63.74 रुपये प्रति लीटर थे। 13 जून से 19 जून तक पेट्रोल के दाम में 33 पैसे और डीजल की कीमत में 42 पैसे की कमी आई है।