27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची नोएडा की आवाज, 280 प्रजातियों को बचाने को उठाएंगे बड़ा कदम

समाजसेवी रंजन तोमर द्वारा कुछ समय पहले जैव विविधता प्राधिकरण में लगाई गई आरटीआई से कई बातें सामने आई थी।

2 min read
Google source verification
demo

प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची नोएडा की आवाज, 280 प्रजातियों को बचाने को उठाएंगे बड़ा कदम

नोएडा। शहर के युवा समाजसेवी रंजन तोमर द्वारा कुछ समय पहले जैव विविधता प्राधिकरण में लगाई गई आरटीआई से कई बातें सामने आई थी। जिनसे यह खुलासा हुआ था की 16 राज्यों और 2 केंद्र शाषित क्षेत्रों द्वारा पर्यावरण और वन मंत्रालय व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को दी गई जानकारी के अनुसार देश में 280 से ज़्यादा पौधे एवं जानवरों की प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। अथवा उन पर जल्द ही विलुप्त होने की श्रेणी में आने का अंदेशा है । जैव विविधता प्राधिकरण द्वारा तोमर को दी गई जानकारी के अनुसार केरल में 26 पौधे एवं 13 पशु प्रजाति इस लिस्ट में हैं , तमिलनाडु में 23 पौधे एवं 16 पशु प्रजाति , उत्तराखंड में 16 पौधे एवं 15 पशु प्रजाति इसमें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : ‘2019 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी नहीं, ये होंगे प्रधानमंत्री का चेहरा’, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में मात्र एक पौधे की प्रजाति इस लिस्ट में शामिल हुई है। इसी प्रकार बिहार, गोवा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल समेत अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह एवं दमन एवं दिउ की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई थी।

यह भी पढ़ें : भाजपा की तरफ से 2019 में पीएम मोदी नहीं इन्हें प्रधानमंत्री का चेहरा बनाने का हो गया बड़ा ऐलान

रंजन तोमर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कुछ कानूनी सुझाव, एक्ट में बदलाव आदि की बात कही थी। जिस पर अब प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है की इन बातों एवं सुझावों पर अमल किया जाएगा। ऐसे में पर्यावरण प्रेमियों में इस बाबत ख़ुशी की लहर दौड़ गई है कि विलुप्त होती प्रजातियों के लिए कुछ ठोस कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन एंव मनुष्यों के लालच के कारण कई पेड़ पौधों एंव जानवारों प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं और कई विलुप्त होने की कगार पर हैं।