
नोएडा। एक महिला की हत्या के मामले में सात साल से वांछित चल रहे 50 हज़ार इनामी बदमाश को थाना-24 पुलिस ने एक सूचना पर गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, गिरफ्त में आए 50 हजार का इनामी अभय कुमार को पुलिस ने 2013 में हुई एक महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर नोएडा के सेक्टर 34 मेट्रो स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में अभय कुमार ने बताया कि वादी की पत्नी मीरा राजपूत के साथ उसके अवैध संबंध हो गए थे। वह अवैध संबंधों के आड़ में उसे पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगी थी और वह मीरा से छुटकारा पाना चाहता था। उसने उसे मिलने के बुलाया। फिर उसकी ईंट से वार कर हत्या कर दी और अपने अपने गांव बिहार भाग गया। इस बीच पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के लिए कई बार दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं आया।
बिहार में वह बच्चों को पढ़ाने का काम करने लगा था। पुलिस का कहना है की इस बात की पुष्टि की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया की अभय कुमार किसी काम से नोएडा आया था। एक मुखबिर की सूचना मिली थी कि अभय सेक्टर-34 के मेट्रो स्टेशन पर आने वाला है। जहां पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Updated on:
02 Jan 2020 05:31 pm
Published on:
02 Jan 2020 05:30 pm
