4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस ऐप के जरिए यातायात विभाग की हो रही है डबल ​इनकम

शहर में ट्रैफिक नियम का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस को हाईटेक किया गया था

2 min read
Google source verification
traffic

इस ऐप के जरिए यातायात विभाग की हो रही है डबल ​इनकम

नोएडा. शहर में ट्रैफिक नियम का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस को हाईटेक किया गया था। ट्रैफिक पुलिस ई-चालान करने के लिए 153 मोबाइल दिए गए थे। ऐप पर वाहन का नंबर डालने के बाद वाहन की पूरी डिटेल आ जाती है। नियमों का उल्लंघन रोकने में तकनीकी कारगर भूमिका निभा रही है। वहीं यातायात विभाग को भी मालामाल कर रही है। एसपी ट्रैफिक की माने तो शहर में पहली बार शुरू हुआ ई-चालान काफी कामयाब साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Sawan 2018: इस विधि से करेंगे भगवान शिव की आरधना,मिट जाएंगे सारे कष्ट

शहर मेें आए दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जाता है। जिसकी वजह से सड़क हादसे होतेे है। एक तरफ जहां लोग जान गवां रहे है, वहीं घायल भी होते है। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पूरी तरह हाईटेक तकनीकी का यूज कर रही है। साथ ही रसूख झाड़ने वालोंं पर भी लगाम कसी जा रही है। मोबाइल ऐप की मदद से किसी भी तरह के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान काटे जा रहे है।

ऐप ट्रैफिक पुलिसकर्मी के मोबाइल पर रहेगा, एक छोटी प्रिंट मशीन से अटैच किया गया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को 153 मोबाइल दिए गए हैं। ऐप पर वाहन का नंबर डालने के बाद उसकी पूरी डिटेल आ जाएगी। पुलिसकर्मी चालान की पर्ची निकाल कर वाहन चालान को सौंप देंगे। वाहन चालक मौके पर ही भुगतान कर सकता है या फिर 7 दिन के अंदर नोएडा ट्रैफिक ऑफिस आकर भुगतान कर सकते है। कोई वाहन नहीं रुकता है, तो मोबाइल ऐप से फोटो खींच ली जाएगी और उससे डिटेल प्राप्त कर उसके मोबाइल पर ई-चालान भेजा जाएगा। दिनभर कटने वाले चालान की जानकारी ऐप के जरिए कंट्रोल रूम को आॅनलाइन मिल जाएगी।

एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया की चालान हर जगह किए जा रहे है। रॉग साइड चलने वाले, रेड लाइट जंप, हेल्मेट आदि के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया की ओवरस्पीड पहली बार होने पर 400 रुपये का चालान होगा। दूसरी बार में वाहन को सीज करके 1000 रुपये का चालान काटा जाएगा और तीसरी बार पकड़े जाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। यह

यह भी पढ़ें: बीजेपी के इस दिग्गज नेता के बेटे पर रेप करने का आरोप