6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्लॉट लेने से पहले रहे सावधान, कहीं आपके साथ भी न हो जाए ऐसा काम

प्लॉट और घर खरीदने पर आपके साथ भी ऐसा काम न हो जाए।

2 min read
Google source verification
house

नोएडा। यदि आप भी कहीं प्लॉट या घर लेने का विचार कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं क्योंकि हो सकता है की आपके साथ भी कोई फ्रॉड कर दे। दरअसल, ऐसा ही एक मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र का सामने आया है जहां प्लॉट दिलाने के नाम पर 78 लाख रुपये हड़प लिए और पैसे वापस मांगने पर आरोपितों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर मारपीट कर चेन भी लूट ली। जिसके बाद पीड़िता और उसके पति ने आरोपित दंपत्ति समेत एक दर्ज अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : यूपी की वन्डर लेडी ने अंटार्कटिका में किया ऐसा काम कि बढ़ गया देश का मान

प्लॉट के लिए दिए 78 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, मनीषा अग्रवाल नोएडा के सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है कि सेक्टर-93 स्थित सुपरटेक सोसायटी में रहने वाले राहुल कंटोर और उनकी पत्नी संगीता ने कुछ महीने पहले ही प्लॉट दिलाने के बहाने 78 लाख रुपये उनसे लिए। लेकिन अब न तो प्लॉट ही दिलाया और न ही पैसे दिए।

पैसे मांगने पर की मारपीट

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब 20 मार्च को उनसे पैसे मांगे गए तो आरोपित दंपती ने उन्हें सेक्टर-41 में बुलाया और वहां पहुंचने प उनसे अभद्रता की। इसका विरोध करने पर दंपती ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट की और सोने की चैन लूट ली। जिसके बाद उन्होंने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पत्रिका टीवी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश बुलेटिन देखने के क्लिक करें।

मामला हुआ दर्ज

एसएचओ थाना सेक्टर-39 अवनीश दीक्षित ने बताया कि पीड़िता और उसके पति की शिकायत पर आरोपित दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।