शामली। जिले में 2 पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वतखोरी करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मी वाहन स्वामियों से अवैध वसूली करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एएसपी शामली ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।