
गुरुवार यानी 11 जुलाई को स्मॉग की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सूरज नहीं दिखा। नोएडा का AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब की श्रेणी में चला गया। प्रदूषण की वजह स लोगों को बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों को खास तौर पर एहतियात बरतने की अपील की है।
कितना है नोएडा का AQI?
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सफर ऐप के अनुसार, गुरुवार को नोएडा का AQI 366 दर्ज किया गया. 366 AQI रेड जोन में आता है और इसे बेहद ही खराब माना जाता है।
प्रदूषण के बीच खुद को सुरक्षित रखने के लिए 5 टिप्स
1. मास्क जरूर लगाएं
कोरोना की वजह से सभी लोगों से मास्क पहनना शुरू कर दिया था। आजकल लोगों ने मास्क लगाना छोड़ दिया है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए भी मास्क लगाना बहुत जरूरी होता है। प्रदूषण, धुंध और धुएं से बचने के लिए आप एन95 मास्क लगा सकते हैं।
2. हाथ जरूर धोएं
प्रदूषण और धुआं हमारे हाथों पर भी रह सकता है। इसलिए इसका असर हमारी हेल्थ पर न पड़े, इसके लिए बार-बार हाथों को जरूर धोना चाहिए। खाना खाने से पहले हाथों को साबुन से जरूर धोना चाहिए। हाथ धोने से आप बैक्टीरिया और वायरस को भी नष्ट कर सकते हैं।
Updated on:
02 Nov 2023 03:14 pm
Published on:
02 Nov 2023 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
