6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: नोएडा के इस नामी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र की कर दी पिटाई, अस्पताल में किया गया भर्ती

प्रिंसिपल ने 9वीं के छात्र को डंडे से बेहरमी पीटा छात्र को आई गंभीर चोट,अस्पताल में भर्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

less than 1 minute read
Google source verification
noida

noida

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 22 स्थित आरडी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर 9वीं के एक छात्र को डंडे से बेहरमी से पीटने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 24 थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रिंसिपल का ये हिंसक व्यवहार पहली बार सामने नहीं आया है। दो वर्ष पहले इसी प्रिंसिपल ने एक अभिवाहक के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है।

नोएडा के सैक्टर 24 थाने अपने घाव को दिखाता के ललित नोएडा के सेक्टर 22 स्थित आरडी पब्लिक स्कूल का 9वीं का छात्र है। छात्र के पिता ने थाना सैक्टर 24 में शिकायत दर्ज दी है की स्कूल के प्रिन्सिपल करमवीर ने दोपहर को लात, मुक्के और डंडे से बेहरमी से पीटा। छात्र ने बताया कि दो माह पहले उसने स्कूल में एडमिशन लिया था। स्कूल के बच्चे तंग कर रहे थे, स्कूल प्रिन्सिपल अक्सर उसका पक्ष जाने बिना उसकी पिटाई करते थे। आज दोपहर क्लास में प्रिन्सिपल करमवीर क्लास पहुंचे जहां कुछ बच्चे शैतानी कर रहे थे, पीड़ित छात्र के साथियों ने उसकी शिकायत की। करमवीर ने बिना छात्र की बात को सुने उसकी पिटाई शुरू कर दी और लात, मुक्के और डंडे से बेहरमी से पीटा।

छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 24 थाने में आईपीसी धारा 323, 506 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रिंसिपल का ये हिंसक व्यवहार पहली बार सामने नहीं आया है। दो वर्ष पहले इसी प्रिंसिपल ने एक अभिवाहक के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है।