3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए, क्या है राहुल गांधी की शादी की सच्चाई

राहुल गांधी की शादी को अक्सर लोगों में चर्चा रहती है। इसी को लेकर लोग गूगल पर भी खूब सर्च करते हैं।

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

जानिए, क्या है राहुल गांधी की शादी की सच्चाई

नोएडा। कांग्रेस अध्‍यक्ष Rahul Gandhi ki Shadi को लेकर देश भर के लोगों में चर्चा का विषय बना रहता है। यही कारण है कि गूगल पर भी लोग इसे बहुत सर्च करते हैं। वहीं नोएडावासियों की मानें तो 48 साल के हो चुके राहुल गांधी की शादी को लेकर लोगों में कई बार भ्रम जैसी स्थिति भी हो जाती है। कारण, सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चलने वाली फ्रजी पोस्ट हैं। जिनसे कई बार लोगों को गलत जानकारी हो जाती है। इसके चलते लोग गूगल पर Rahul Gandhi Ki Shadi Kab hai सर्च करते हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा की इस बड़ी बैठक के खिलाफ अधिवक्ताआें ने दी यह कड़ी चेतावनी, चारों आेर मच गर्इ खलबली

कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि राहुल गांधी की शादी होने जा रही है और यह लड़की है जिससे उनकी शादी होगी। हाल ही में खबर उड़ी थी कि उनकी शादी एक ब्राह्मण युवती से होगी। वहीं इसके बाद यह भी चर्चाएं रही कि रायबरेली सदर सीट से विधायक बनीं अदिती सिंह से उनकी शादी होने जा रही है। जिसे खुद अदिती ने गलत करार दिया। इस तरह की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर चलती रहती हैं।

यह भी पढ़ें : 15 अगस्त के दिन राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच आसमान में होगा 'महासंग्राम', देखें वीडियो

अब ऐसा ही एक मामला बलुंदशहर का आया है। जिसमें एक युवती ने कहा है कि वह खुद बारात लेकर राहुल गांधी के घर जाएंगी। इतना ही नहीं उन्‍होंने कहा कि उनकी शादी चार महिलाओं से कराई जाएगी। दरअसल, तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली मिशन तलाक की अध्यक्ष सबीना ने कहा कि तीन तलाक संबंधी बिल में महागठबंधन के नेता रोड़ा अटका रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर को लेकर बीजेपी विधायक ने लगाया ऐसा होर्डिंग, 2019 लोकसभा चुनाव में बदल सकता है रुख!

इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हैं। यदि राहुल गांधी बिल पास कराने में सहयोग नहीं करेंगे तो इसका मतलब है कि वह शरिया कानून और बहुविवाह का समर्थन करते हैं। ऐसा करने पर उन्हें चार तलाक पीड़ित महिलाओं से शादी करनी चाहिए। उनके द्वारा ऐसा न करने पर वह खुद तीन तलाक पीड़िताओं के साथ बारात लेकर उनके घर पहुंच जाएंगी।

Story Loader