
raksha bandhan 2019 date,raksha bandhan 2019 muhurat,raksha bandhan 2019,
नोएडा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार के लिए हर कोई पता करने लगा है कि Raksha Bandhan kab hai। इस वर्ष Raksha Bandhan 15 August 2019 को देशभर में मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का हिंदुओं के लिए विशेष महत्व होता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर Rakhi बांधती हैं। वहीं ज्योतिषों की मानें तो इस वर्ष raksha bandhan 2019 खास होने वाला है। कारण, इस वर्ष Rakhi ka Tyohar गुरुवार को पड़ रहा है। ये दिन गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है और मान्यता है कि गुरु बृहस्पति ने ही देवराज इंद्र की पत्नी को अपने पति इंद्र को रक्षासूत्र बांधने को कहा था। इसके चलते भी रक्षा बंधन का महत्व इस बार बढ़ गया है।
ग्रहण और भद्रा से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन
नोएडा के लाल मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार शास्त्रों में कहा गया है कि रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा (Bhadra) और ग्रहण मुक्त मनाया जाना चाहिए। ये दोनों की समय अशुभ माने गए हैं। भद्रा और ग्रहण मुक्त समय में राखी बांधने से सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। वहीं इस बार यह भी खास है कि रक्षा बंधन पर भद्रा की नजर नहीं लगेगी। साथ ही इस बार श्रावण पूर्णिमा भी ग्रहण से मुक्त रहेगी।
पंडित जी के अनुसार रावण की बहन ने भद्राकाल में रक्षासूत्र बांधा था। इसके चलते ही रावण का सर्वनाश हुआ था। इस बार भद्राकाल नहीं रहेगा, जिसके चलते बहनें सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच किसी भी समय अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
Published on:
07 Aug 2019 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
