
नोएडा. यहां के सेक्टर 62 स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के कैंपस के उद्घाटन के लिए मंगलवार को बाबा रामदेव पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा गांधी परिवार ने अमित शाह को जेल भेजा था। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार चाहता था कि अमित शाह जेल में ही खत्म हो जाए। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी, चिदंबरम को निशाना साधते हुए कहा कि ये खुद कानून मंत्री रहे चुके हैं। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें एक दिन कानूनी कार्रवाई में फंसना पड़ेगा।
स्वामी रामदेव ने कहा कि पीएम मोदी ने कभी भी बदले की भावना से काम नहीं किया। जबकि सोनिया गांधी और राहुल का नाम लेकर उन्होंने साफ तौर से कहा कि दोनों नेता कभी नहीं चाहते थे की अमित शाह और मोदी जिंदा रहे। उन्होंने पी. चिदंबरम पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जमकर कानून से खिलवाड़ किया है।
स्वामी रामदेव ने कहा कि देश का कानून तोड़ना और भगवान का कानून तोड़ना दोनों ही गलत है। अगर देश का कानून छोड़ेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा विश्व में भारत का ठंका बजा है। हाउडी मोदी में हर जगह मोदी जी छाए हैं।
Updated on:
25 Sept 2019 10:23 am
Published on:
25 Sept 2019 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
