5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अब सोनिया व राहुल गांधी जाएंगे जेल’

Highlights योग गुरु बाबा रामदेव के बयान से राजनीति में हड़कंप कहा- संविधान व कानून नहीं तोड़ने का अधिकार देश में किसी को नहीं मंदी पर बोले- देश जल्द ही उबरेगा

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Sep 25, 2019

rahul-sonia.jpg

नोएडा. योग गुरु बाबा रामदेव के सनसनीखेज बयान से राजनीति में हड़कंप मच गया है। रामदेव ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि चिदंबरम के बाद अब राहुल और सोनिया गांधी जेल जाएंगे। उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि किसी को भी संविधान व कानून नहीं तोड़ने का अधिकार देश में नहीं है, जो भी कानून तोड़ेगा उसे जेल जाना पड़ेगा। उक्त बातें नोएडा सेक्टर-62 में एक कार्यक्रम के दौरान कही हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता की पत्नी ने कवि कुमार विश्वास पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या

योग गुरु बाबा रामदेव ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब पी चिदंबरम देेश के वित्तमंत्री व गृहमंत्री थे तब वह समझते थे कि सारा साम्राज्य उनका ही है। उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनके खिलाफ ही कानूनी कार्रवाई होगी। इस मौके पर बाबा रामदेव ने मंदी पर कहा कि देश की आर्थिक उन्नति एक सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री खेत में हल चलाने के लिए नहीं हैं, वह फैक्ट्री में जाकर काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि के साथ ही नेशनल ट्रेड व इंटरनेशनल ट्रेड की पॉलिसी के लिए एक सिस्टम तैयार किया है। इसके तहत ही जीएसटी व नोटबंदी जैसे बड़े कदम उठाए गए हैं। जल्द ही देश इससे उबरेगा।

कार्यक्रम के दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर कहा कि विश्वभर में भारत का परचम फहराया जा रहा है। सभी जगह पीएम मोदी छाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- स्वामी रामदेव का बड़ा आरोप, ‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी नहीं चाहते थे कि अमित शाह और मोदी जिंदा रहें’