
नोएडा। देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को सेक्टर-125 स्थित एक प्राइवेट विश्विद्यालय (Amity University) ने डॉक्टरेट की डिग्री (Doctorate Degree) प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही विश्विद्यालय जीएमआर ग्रुप के अध्यक्ष जीएम राव (GM Rao) को भी डॉक्टरेट की डिग्री (Ph.d) से प्रदान करेगा। जिन्हें लेने के लिए दोनों बड़ी शख्सीयत नोएडा पहुंचीं।
दरअसल, गुरुवार को एमिटी विश्विद्यालय ने अपना 15वां दीक्षात समारोह का आयोजन किया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में 15 हजार छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा के डिग्री प्रदान की जाएगी। इसमें उद्योगपति रतन टाटा और जीएम राव को डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की जाएगी।
वहीं एमिटी विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष सविता मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को 6947 छात्रों को डिग्री प्रदान की जानी है। इनमें डिस्टेंस और ऑनलाइन कार्यक्रम के साथ अन्य पाठ्यक्रम में प्रबंधन कार्यक्रम करने वाले छात्र शामिल हैं।
Updated on:
07 Nov 2019 02:11 pm
Published on:
07 Nov 2019 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
