न्यूज वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो को लेकर सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीमा हैदर का वीडियो पूरी तरह फर्जी है। यह वीडियो भ्रामकता फैलाने वाली है। अधिवक्ता एपी सिंह के अनुसार, सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे इन भ्रामक वीडियो के पीछे पाकिस्तान के कुछ तथाकथित चैनल और यूट्यूबर्स शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि सीमा और सचिन के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है। दोनों के बीच काफि प्यार है। इन फर्जी वीडियोज के जरिए सचिन और सीमा के रिश्ते को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।