8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shardiya Navratri 2018: नवरात्र पर दिन के हिसाब से पहनेंगे इन रंगों के कपड़े तो बनेंगे सारे बिगड़े काम

शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) 10 अक्‍टूबर 2018 यानी बुधवार से शुरू होंगे, इन नौ दिन नौ रंगों का भी विशेष महत्‍व है

2 min read
Google source verification
Shardiya navratra

Shardiya Navratri 2018: नवरात्र पर दिन के हिसाब से पहनेंगे इन रंगों के कपड़े तो बनेंगे सारे बिगड़े काम

नोएडा। पितृपक्ष या श्राद्ध (Shradh) खत्‍म होने के बाद शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) शुरू हो जाएंगे। इस बार शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) 10 अक्‍टूबर 2018 यानी बुधवार से शुरू होंगे। इसके बाद 18 अक्‍टूबर 2018 को नवमी और 19 अक्‍टूबर 2018 को विजयदशमी है। वहीं, नवरात्र को लेकर लोगों ने तैयारियां भी शुय कर दी हैं। इस बारे में सेक्‍टर-44 निवासी पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि इस बार 10 अक्‍टूबर 2018 से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसमें नौ दिन मां दुर्गा की आराधना की जाती है।

यह भी पढ़ें:Navratri 2018 sharadiya navratri :इस बार नवरात्रि पर देवी मां की रहेंगी विशेष कृपा, इस विधि से करें कलश स्थापना

नौ रंगों का है महत्‍व

उन्‍होंने कहा कि इन नौ दिन नौ रंगों का भी विशेष महत्‍व है। नौ दिन अलग-अलग देवियों की पूजा की जाती है। इस दौरान नौ रंगों का भी ध्‍यान रखा जाए तो मांग दुर्गा की विशेष कृपा होती है।

पहला दिन- नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन से नवरात्र प्रारंभ होते हैं। मां शैलपुत्री को लाल रंग पसंद है इस‍लिए इस दिन लाल रंग के वस्‍त्र पहनने चाहिए। इससे मां का आर्शीवाद मिलेगा। वैसे भी लाल रंग उल्लास, साहस और शक्ति का रंग माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Navratri 2018 : देवी मां के नौ नाम और उनकी पूजा से मिलने वाले फल

दूसरा दिन - दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी की आराधना की आराधना की जाती है। उनको पीला रंग अत्‍यंत प्रिय है। शास्‍त्रों के अनुसार, मां ब्रम्हचारिणी कुंडलिनी जागरण के लिए शक्ति प्रदान करती हैं। इस दिन पीले रंग के वस्‍त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है।

तीसरा दिन - नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के वस्‍त्र पहनना सुख व समृद्ध‍ि मिलती है।

चौथा दिन - चौथे दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप का पूजन किया जाता है। इस दिन सिलेटी (ग्रे) रंग का प्रयोग करने से निरोग, धन व प्रसिद्धि‍की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2018: जानिए कब से है शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्र और व्रत करने की तारीख

पांचवां दिन - यह मां स्कंदमाता की आराधना का दिन होता है। उनका पसंदीदा रंग नारंगी है। इसलिए इस दिन नारंगी रंग का इस्‍तेमाल करना शुभ माना जाता है।

छठा दिन - नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा होती है। ऋषि कात्यायन की पुत्री मां कात्यायनी को सफेद रंग पसंद है।

सप्तमी- इस तिथि को मां कलरात्र‍ि की पूजा की जाती है। उनको गुलाबी रंग प्रिय है। इस दिन गुलाबी रंग के वस्‍त्र पहनने चाहिए।

यह भी पढ़ें: Navratri Bhakti Songs and Bhajans: यहां देखें शारदीय नवरात्र के Top 10 गाने और भजन

अष्टमी- अष्टमी तिथि मां महागौरी काे समर्पित होती है। इस दिन हल्का नीला या आसमानी रंग का प्रयोग शुभ माना जाता है।

नवमी- नवरात्र के नौवे दिन मां सिद्धीदात्री का पूजन होता है। इस दिन हल्के नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।