3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीकांत त्यागी मामले में सांसद डॉ महेश शर्मा के बदले सुर कहा, पूरी सहानुभूति…

MP Dr Mahesh Sharma on Shrokant Tyagi: श्रीकांत त्यागी मामले में भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा के सुर बदले दिखे। उन्होंने कहा पार्टी के खिलाफ साजिश रची जा रही।

2 min read
Google source verification
 Shrikant Tyagi case MP Dr. Mahesh Sharma said full sympathy to his Family

Shrikant Tyagi case MP Dr. Mahesh Sharma said full sympathy to his Family

श्रीकांत त्यागी मामले में त्यागी समाज के भारी विरोध के बाद भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के सुर बदल गए। पहले तो उन्होंने मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसके बाद ही एक पत्र जारी कर उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति है। सोसायटी में पार्टी के दो बड़े नेताओं के निर्देश पर पहुंचे थे। चिट्ठी के माध्यम कहा कि माहौल बिगाड़ने और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश हो रही।

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीयमंत्री डॉ महेश शर्मा ने पत्र के जरिए कहा कि ओमेक्स ग्रांड सोसाइटी में हुए विवाद में छह अगस्त को वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर वहां पहुंचे थे। सात अगस्त को वह पारिवारिक कार्यक्रम में थे तो वहां पर उन्हें सूचना मिली की सोसाइटी में 15 लोग घुस गये हैं और वहां पर पुलिस नहीं है। उनके पास उनके साथी और मेरठ से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का फोन आया कि ओमेक्स सोसाइटी में पीड़ित महिला उनकी रिश्तेदार है, उन्होंने मदद के लिए कहा था। जिस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फोन किया और पार्टी संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पर अफरा-तफरी का माहौल था। बड़ी संख्या में उपस्थित लोग आक्रोशित थे। जिसके बाद उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को घटना की जानकारी दी थी। कुछ इस तरह से उन्होंने चिट्ठी में सफाई पेश की है।

यह भी पढ़े - ट्विन टॉवर में विस्फोटक लगने से दहशत में लोग, सोसायटी छोड़कर जाने को मजबूर, धमाके वाले दिन करने होंगे ये काम

जाति के नाम पर नहीं की राजनीति

सांसद ने कहा कि उन्होंने कभी धर्म और जाति-बिरादरी की राजनीति नहीं की। मामले में जो भी हुआ श्रीकांत त्यागी के परिवार के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। त्यागी समाज हमेशा से उनका और भाजपा का समर्थक रहा है। इसके खिलाफ उन्होंने कोई शब्द नहीं बोला। तना ही नहीं बल्कि आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें और पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। गलत तरीके से कुछ संस्थाओं ने लैटर पैड का सहारा लिया है।

Story Loader