सपा प्रवक्ता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर के साथ एल्विश यादव की तस्वीर साझा की। एल्विश यादव OTT Big Boss जीतने के बाद आए थे तो हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया था।
OTT Big Boss विजेता एल्विश यादव का सांप के साथ खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये फोटो उसी वीडियो से लिया गया है। हलांकि एल्विश यादव ने वीडियो को पुराना बताया है।
सपा नेता ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ फोटो शेयर किया है। जिसमें एल्विश यादव को किताब के साथ देखा गया है। नोएडा में यूट्यूबर एल्विश यादव समेत छह लोगों पर गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है। मेनका गांधी की संस्था ने एफआईआर दर्ज कराई है
मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर एल्विश के पांच सहयोगियों को नोएडा पुलिस ने अरेस्ट किया है। इन पर आरोप है कि ये दिल्ली एनसीआर के फॉर्म हाउसों में गैरकानूनी तरीके से रेव पार्टी और सांप के जहर की सप्लाई करवाते हैं। सपा नेता आईपी सिंह ने स्मृति ईरानी और एल्विश की एक साथ तस्वीरें साझा की है।