
नोएडा।आप ने अब तक इतिहास में हड़प्पा सभ्यता आैर गुप्त कालीन से संबंधित किस्से सुने होगे, लेकिन यूपी एसटीएफ ने उस दौरान चलने वाले सिक्कों आैर खुदार्इ के दौरान मिली मूर्तियों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को दबोच लिया है। पुलिस गिरफ्त में आया अारोपी पिछले 20 सालों से तस्करी कर रहा है। उसे एसटीएफ की टीम ने गुरुवार शाम को फेज-3 थाना एरिया से दबोच लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में एंटीक वस्तुएं बरामद की हैं।
इतिहास की पढ़ार्इ कर बना तस्कर
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट के एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर श्याम सिंह उर्फ डॉक्टर की उम्र (54) वर्ष है। इतिहास की पढ़ाई करने के दौरान ही इसे पुरातात्विक वस्तुओं में रूचि बढ़ गई। उसे यह भी पता चल गया कि जितनी पुरानी वस्तु, मूर्ति या सिक्के मिलते हैं उनकी मार्केट में उतनी ज्यादा कीमत होती है। इसलिए वह पिछले 20 साल से तस्करी में लिप्त है।हालांकि,इससे पहले 1990 में राजस्थान के अलवर, 2009 में बिहार और फिर हाल ही में वाराणसी से पकड़ा गया था। मगर जेल से छूटने के बाद फिर वह तस्करी में लिप्त हो जाता था।
पुरातत्व की विष्णु की मूर्ति को साढ़े तीन लाख रुपये में बेची
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तस्कर श्याम उर्फ डाॅक्टर ने हाल में ही गरूड़ पर सवार विष्णु की मूर्ति साढ़े तीन लाख रुपये में बेची थी। आरोपी दोबारा से गुप्त कालीन तांबे के सिक्के,चांदी के सिक्के,मोती,टेराकोटा का मगरमच्छ, टेराकोटा की मूर्ति को खुदार्इ के दौरान चोरी की थी। इन सभी को आरोपी दिल्ली एनसीआर में बेचने की फिराक में घुम रहा था। बताया जाता है कि गुप्त काल के सिक्के व मूर्तियों की देश व विदेशों में काफी डिमांड है। कई ऐसे तस्कर हैं जो खरीदने के बाद विदेश में बेच देते थे।
इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ो रुपये में होती है इनकी कीमत, यहां से खुदार्इ में किए थे चोरी
एसटीएफ डीएसपी राज कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी तस्कर नेे मध्य प्रदेश के सागर जिले के ऐरन में खुदाई की थी। इसी दौरान उसने कुछ लोगों के मिलकर हड़प्पा सभ्यता व गुप्त कालीन के सिक्के व मूर्तियों को ले लिया। इसके बाद इनको बेचने के लिए आरोपी दिल्ली एनसीआर में घुम रहा था। आरोपी को इस बात की भी जानकारी थी कि इन सभी समानों की एनसीआर से लेकर इंटरनेशनल लेवल कीतनी डिमांड है आैर कितनी कीमत है। आरोपी के पास से बरामद एंटीक वस्तुआें में गुप्त कालीन तांबे के सिक्के,चांदी के सिक्के,टेराकोटा का मगरमच्छ,टेराकोटाकी मूर्ति,टेराकोटा की मटकी,मोती, चांदी का यंत्र बरामद हुआ है। पुलिस को आरोपी से अन्य पूछताछ कर उसके अन्य साथी तस्करों का पता लगाने में जुटी है।
Updated on:
01 Dec 2017 11:37 am
Published on:
01 Dec 2017 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
