
नोएडा। शहर के सेक्टर-5 स्थित के फोर्ड कार के सर्विस सेंटर पर भाजपा विधायक की गाड़ी ठीक कराने आए लोगों पर मारपीट करने और पैसे दिए बिना ही गाड़ी ले जाने का आरोप लगा है। दरअसल, जेवर विधायक की फोर्ड इंडीवर गाड़ी को ठीक करवाने गए लोगों पर सर्विस सेंटर के मैनेजर ने मारपीट करने के बाद गुंडागर्दी करते हुए बिना पैसे दिए गाड़ी लेकर जाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जबकि सर्विस कराने पहुंचे लोगों का कहना है कि कार में जब कोई काम ही नहीं हुआ तो पैसे किस बात मांग रहे हैं। साथ ही हमने कोई मारपीट नहीं की है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
दरअसल, काले रंग की एक फोर्ड इंडीवर गाड़ी, जिस पर विधायक स्टिकर लगा हुआ है। इस विवाद कि वजह बनी है। इसे जेवर विधायक की गाड़ी बताया जा रहा है। सर्विस सेंटर के मैनेजर भगवान दास का कहना है कि सर्विस सेंटर में आयी जेवर विधायक की गाड़ी में इंजन में शिकायत थी, जिसके लिए एक इंडक्टर को बदला जाना था, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये है। उसकी जांच के लिए एक दूसरे गाड़ी का इंडक्टर लगाया गया तो सर्विस कराने आए लोग बिना पैसे दिए ही गाड़ी ले जाने लगे और ऐसा करने से रोकने पर उन्होंने हमारे साथ मारपीट की।
यह भी पढ़ें : छात्राओं ने कहा, प्रोफेसर हमसे करते हैं ऐसी बात
वहीं इस पूरे मामले पर विधायक के लोगों का कहना है की हमने कोई मारपीट नहीं की है। गाड़ी 70 हज़ार किलोमीटर चली है और छह बार सर्विस सेंटर आ गई है। सर्विस के बाद भी गाड़ी ठीक नहीं हुई और 59 हज़ार रुपए बिल चुकाया जा चुका है। इसका बिल भी हमारे पास है। आज भी जब कोई काम नहीं हुआ गाड़ी ठीक नहीं हुई तो पैसे किस बात के बात मांग रहे है।
Published on:
06 Mar 2018 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
