
सुप्रीम कोर्ट की वकील की हत्या का खुलासा
Noida Lawyer Murder: पुलिस ने रेनू के पति नितिन सिन्हा को उनके नोएडा स्थित कोठी नंबर D-40 के स्टोर रूम से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद वह 36 घंटे तक स्टोर रूम में छिपा रहा। पुलिस ने उसका फोन ट्रैक किया तब जाकर वह पकड़ में आया। महिला वकील के भाई ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं हत्या के बाद से ही आरोपी नितिन सिन्हा का सुराग नहीं लग रहा था। बहरहाल, आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है। आरोपी और मृतक महिला वकील का बेटा विदेश में रहता है।
नोएडा पुलिस की जांच में सामने आया कि नितिन संपत्ति बेचना चाहते थे और उन्होंने संभावित खरीदार से एक टोकन राशि भी ली थी। रेनू सिन्हा बंगला बेचने को तैयार नहीं थीं। पुलिस ने पाया है कि इस विवाद के कारण दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे। वकील के भाई ने दो दिनों तक कॉल का जवाब नहीं मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया था। बंगले पर पहुंचने पर पुलिस को महिला का शव मिला। उसका पति गायब था। मृतका रेनू सिन्हा के भाई ने जीजा नितिन पर हत्या का शक जाहिर करते हुए रविवार को पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कोठी पर पहुंची। घटना 9 सितंबर की है।
आरोपी ने कबूल कर ली हत्या की वारदात
पुलिस ने आरोपी को 36 घंटे बाद नोएडा सेक्टर 30 स्थित उसी कोठी के स्टोर रूम से गिरफ्तार किया। इसके बाद पूछताछ में नितिन ने स्वीकार कि दो दिन पहले प्रॉपर्टी को लेकर रेनू से झगड़ा हुआ था। हाथापाई के बीच उसने तकिये से रेनू का मुंह दबा दिया था। इसके बाद नितिन ने रेनू का सिर दीवार से दे मारा। फिर लाश को घसीटते हुए बाथरूम में छोड़ आया। नितिन काफी देर तक लाश के पास बैठा रहा। नितिन ने पुलिस को बताया कि वह रेनू की मौत के बाद डर गया था। इसलिए वो स्टोर रूम में जाकर बैठ गया। हत्या के बाद नितिन ने सिगरेट भी पी थी।
ऐसे नितिन तक पहुंची पुलिस
वकील के भाई ने अपने जीजा पर ही हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने कहा है कि वकील की हत्या के पीछे का कारण दंपति के बीच उनका बंगला बेचने को लेकर मतभेद था। चूंकि सस्पेक्ट नितिन सिन्हा था, इसलिए पुलिस ने सबसे पहले उसे ढूंढ़ना शुरू किया। हालांकि पुलिस को समझ नहीं आ रहा था कि वो छुपा कहा हैं?
जब पुलिस को शक हुआ कि वो कोठी में ही है, तब पुलिस छानबीन करते हुए फर्स्ट फ्लोर पर बने स्टोर रूम तक पहुंची, लेकिन उसके दोनों गेट बंद थे। एक गेट पर बाहर से ताला था, जबकि दूसरा गेट अंदर से बंद था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी। देखा कि नितिन अंदर बैठा था
Updated on:
11 Sept 2023 07:32 pm
Published on:
11 Sept 2023 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
