भाजपा नेता ने कहा कि आज पूरी दुनिया और पाकिस्तान ने यह देख लिया कि नरेंद्र मोदी की छप्पन इंच की छाती किसी AK-56 या AK-47 से ज्यादा वार कर सकती है। हम शान्ति के साथ रहना जानते हैं, लेकिन कोई हमारी शान्ति को हमारी कमजोरी न समझे। हम किसी भी गैरवाजिब मनसूबे को कुचलना भी जानते हैं, पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकियों को यह बात पूरी तरह से समझ लेना चाहिए।