3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hartalika Teej 2017: अगर नहीं हो रही है शादी तो आज करें ये उपाएं

कुंवारी कन्याएं इस नियम के अनुसार व्रत करेंगी तो उनका रिश्ता जल्द तय हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
teej 2017

teej 2017

नोएडा. हरतालिका तीज के दिन पत्नी अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। भगवान शंकर और पार्वती की जोड़ी को सबसे उत्तम माना गया है. मां पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की और उसके बाद ही जन्म-जन्मांतर के लिए भगवान शंकर को पा सकीं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि हरतालिका तीज के दिन मां पार्वती और भोलेनाथ का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनपसंद वर और सुहागन की सुहाग लंबी रहती है।

हरितालिका तीज का व्रत विशेषतौर पर विवाह और वैवाहिक संबंधों को उत्तम बनाने वाला पर्व है। इसलिए वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही हो या पति से बार-बार अनबन हो जाती हो, इस दिन छोटे से उपाय से विवाह से जुड़ी हर समस्या का समाधान पाया जा सकता है। आज कल एक समस्या आम है और वो है विवाह योग्य उम्र होने के बावजूद रिश्ता तय ना हो पाने की समस्या। अगर आपका रिश्ता भी बार-बार तय होकर टूट जाता हो तो हरितालिका तीज के दिन ये उपाय करें। गाजियाबाद के चौधरी मोड़ मंदिर के पुजारी बद्रीनाथ नाथ ने बताया कि आज Hartalika Teej के दिन जो कुंवारी कन्याएं इस नियम के अनुसार व्रत करेंगी तो उनका रिश्ता जल्द तय हो जाएगा।

व्रत करने के उपाए

- सुबह से निर्जल उपवास रखें, जैसे ही प्रदोष काल शुरू हो पीले वस्त्र धारण करके शिव जी के मंदिर जाएं

- शिव की मूरत पर सफेद चन्दन और जल अर्पित करें और पार्वती जी को कुमकुम अर्पित करें

- इसके बाद मंदिर में ही "ॐ पार्वतीपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें

- चढ़ाया गया कुमकुम अपने पास रख लें और नियमित रूप से स्नान के बाद इस सिंदूर का टीका लगाते रहें

- इसके साथ शिव-पार्वती की मिट्टी से अपने हाथों से मूरत बनाएं और संध्या ढ़लने के बाद पूजा करें।