
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ। कोरोना (coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश पर सभी सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर ओपीडी (opd) बंद कर दी गई हैं। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए फिर से टेलीमेडिसिन ओपीडी (telemedicine opd) सुविधा शुरू की गई है। इस टेलीमेडिसिन ओपीडी सुविधा पर मरीज संबंधित चिकित्सक से घर बैठे परामर्श ले सकेंगे। मेडिकल कालेज प्रशासन ने टेलीमेडिसिन ओपीडी के लिए विभागवार नंबर व तय दिन पर उपस्थित रहने वाले चिकित्सकों की सूची जारी की है।
दरअसल, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के निर्देश पर अलग-अलग विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चिकित्सक टेलीमेडिसिन ओपीडी के लिए मौजूद रहेंगे। टेलीमेडिसिन का नोडल अधिकारी डा. ललिता चौधरी को बनाया गया है। अगर कोई चिकित्सक फोन नहीं उठाता है या बात नहीं करता है तो नोडल अधिकारी डा ललिता चौधरी को 7579592766 नंबर पर शिकायत की जा सकती है।
इन नम्बरों पर मिलेगा उपचार के लिए परामर्श
मेडिसिन: 7579592712
सोमवार- डा. अरविंद कुमार, मंगलवार-डा. संध्या गौतम, बुधवार- डा. श्वेता शर्मा, गुरुवार- डा. स्नेहलता वर्मा, शुक्रवार- डा. निशांत तायल शनिवार- डा. विनोद त्यागी
सर्जरी के लिए: 7579592713
सोमवार- डा. संदीप बालियान व डा. प्रदीप कुमार, मंगलवार- डा. वीरेंद्र कुमार व डा. हरेंद्र संधू, बुधवार- डा. एसपी सिंह व डा. संजीव कुमार, गुरुवार- डा. गौरव गुप्ता व डा. प्रदीप कुमार, शुक्रवार- डा. विनोद कुमार व डा. हरेंद्र संधू, शनिवार- डा. विशाल सक्सेना व डा. संदीप मालयान
प्रसूति एवं स्त्रीरो: 7579592730
सोमवार- डा. शकुन सिंह, मंगलवार- डा. अरूणा वर्मा, बुधवार- डा. अनुपम रानी, गुरुवार- डा. वंदना, शुक्रवार- डा. कोमल रस्तोगी, शनिवार- डा. मोनिका कश्यप
बाल रोग: 7599492717
सोमवार- डा. अल्पा राठी, बुधवार- डा. अर्चना प्रसाद अग्रवाल, शुक्रवार- डा. अभिषेक अग्रवाल
आर्थोपेडिक्स: 7579592732
सोमवार- डा. सुमित अग्रवाल, मंगलवार- डा. शशांक जिंदल, बुधवार- डा. मानवेंद्र गौर, गुरुवार- डा. पंकज, शनिवार- डा. सुमित अग्रवाल
मानसिक रोग: 7579592734
मंगलवार- डा. जितेंद्र कुमार सिंह, गुरुवार- डा. जितेंद्र कुमार सिंह, शनिवार- डा. जितेंद्र कुमार सिंह
नेत्र रोग: 7599292746
सोमवार- डा. जयश्री द्विवेदी, बुधवार- डा. अलका गुप्ता, शुक्रवार- डा. जयश्री द्विवेदी
ईएनटी: 7579592757
सोमवार- डा. निकुंज जैन, मंगलवार- डा. वीपी सिंह, बुधवार- डा. शिवम अग्रवाल, गुरुवार- डा. निकुंज जैन, शुक्रवार- डा. वीपी सिंह, शनिवार- डा. शिवम अग्रवाल
दंत रोग: 7579592758
सोमवार- डा. मनु शर्मा, बुधवार- डा. अनामिका शर्मा, शुक्रवार- डा. रियाज अहमद
टीबी और छाती: 7579592764
मंगलवार- डा. संतोष मित्तल, गुरुवार- डा. संतोष मित्तल, शनिवार- डा. संतोष मित्तल
चर्म एवं गुप्तरोग: 7599292765
सोमवार- डा. प्रज्ञा कुशवाहा, मंगलवार- डा. केयू कौशिक, बुधवार- डा.प्रज्ञा कुशवाहा, गुरुवार- डा. सौम्या सिंघल, शुक्रवार- डा. केयू कौशिक, शनिवार- डा. सौम्य सिंघल।
Published on:
20 Apr 2021 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
