3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में अब किन्नर समाज ने खोला मोर्चा, कुछ इस तरह प्राधिकरण का किया विरोध

विरोध कर रहे लोगों को किन्नर समाज का मिला समर्थन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 21 Jun 2018, 10:40 AM IST

trans gender

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में अब किन्नर समाज ने खोला मोर्चा, कुछ इस तरह प्राधिकरण का किया विरोध

नोएडा। पिछले एक महिने से नोएडा के सेक्टर 123 में बन रहे डम्पिंग ग्राउंड का विरोध कर रही जनता को हर ओर से निराशा ही मिल रही है। सीएम योगी के कहने के बाद विवाद सुलझाने के लिए हुई बैठक भी बेनतीजा रही। लेकिन अब लोगों के प्रदर्शन में किन्नर समाज का भी समर्थन मिल गया है। इतना ही नहीं किन्नर समाज के लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर प्रदर्शन भी किया।

ये भी पढें: आज का राशिफल: इन राश‍ि के जातकों के जीवन में होगी प्रेम की शुरुआत

नोएडा में डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा गरमाता जा रहा है। बुधवार को लोगों ने जहां अर्धनग्न अवस्था में होकर प्रदर्शन किया। वहीं उनके विरोध प्रदर्शन को किन्नर समाज के लोगों ने भी अपना समर्थन दे दिया और धरने पर बैठे लोगों के साथ मिलकर प्राधिकरण और सरकार की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने एक साथ सुर से सुर मिलाकर प्राधिकरण हाय-हाय के नारे लगाए।

ये भी पढें: YOGA DAY: योगी के मंत्रियों ने भी किया योग, लोगों को गिनाए योग से निरोग रहने के फायदे

आपको बता दें कि डपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे लोगों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी समर्थन मिल चुका है। बएसपी ने भी डंपिंग ग्राउंड को कहीं और बनाए जाने के मांग कर चुकी है। तो वहीं अब धरना दे रहे लोगों को दो बड़े संगठनों ने भी समर्थन दिया। बार एसोसिएशन और भारतीय किसान यूनियन (भानू), भी लोगों के साथ आ गया है। भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे।

ये भी पढें: निर्जला एकादशी 2018 : अगर कर लेंगे ये उपाय तो जीवन में कभी नहीं होंगी ये परेशानियां
ये भी पढें: महिला ने बताया अंदर वो कर रही थी ईद की तैयारी, तभी कुछ युवकों ने उसकी बेटी के साथ...किया कुछ ऐसा