
सुपरटेक के ट्विन टावर एपेक्स और सियान का कांउटडाउन शुरू हो गया है। 28 अगस्त को 2.30 दोपहर जैसे ही चेतन दत्ता ट्विन टावर एपेक्स और सियान को जमींदोज करने के लिए लाल बटन दबाएगे तो कुछ ही सेकेंड़ों में 32 टॉव्र उंची इमारत गायब हो जाएगी। ट्विन टावर गिराने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ब्लास्ट में कोई दिक्कत न हो इसलिए फिर से सारे सिस्टम की जांच की जा रही है। ट्विन टावर को गिराने को लेकर बहुत उत्सुकता हो गई है। अचानक ट्विन टावर डिमांड में आ गया है। ट्विन टावर सेल्फी प्वाइंट बना गया है। दूर दूर से लोग टावर को देखने आ रहे हैं। और सेल्फी ले रहे हैं। आस-पास के इलाकों से लोग यहां पहुंचकर ट्विन टावर को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे हैं और अपने परिवार और बच्चों को भी ट्विन टावर दिखा रहे हैं।
ट्विन टावर भ्रष्टाचार की इमारत
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक से अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे पी एन तिवारी ने बताया कि, इस बिल्डिंग को टीवी में देख कर उत्सुकता बहुत ज्यादा हो गई थी। इसीलिए इसके गिरने से पहले इसके साथ एक सेल्फी लेने यहां पहुंचे हैं। यह भ्रष्टाचार की इमारत है। इसे गिरना ही चाहिए ताकि दूसरे बिल्डर्स के लिए एक नजीर पेश हो। वहीं उनके परिवार के लोगों ने बताया कि, उन्हें चिंता है कि आस-पास के सोसायटी को कोई नुकसान ना पहुंचे।
ट्विन टावर के फिर से जांचे जा रहे सारे सिस्टम
ट्विन टावर गिराने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस क्रम में सारे सिस्टम को एक बार फिर से जांचा जा रहा है ताकि किसी प्रकार की कोई भी चूक ना रह जाए। एडिफिस इंजीनियरिंग के एक्सपर्ट्स ने बताया है कि, गैस पाइपलाइन को यहां पर रिक्टर स्केल 4 के अनुसार डिजाइन किया गया है। यह जमीन के नीचे 3 मीटर है। आस-पास की सोसायटी में इसी से गैस की सप्लाई होती है। इसको ध्यान में रखते हुए हमने इसके ऊपर प्लेट लगा रखी है। हमें 100 फीसदी पूरी उम्मीद है कि गेल गैस पाइप लाइनों के साथ कोई समस्या बिल्कुल भी नहीं होगी।
सभी विभागों से मिली क्लियरेंस
सुपरटेक के दोनों टावर 28 अगस्त दोपहर ढाई बजे ही गिराए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों से क्लियरेंस आ गई है। फाइनल बैठक के बाद जेट डिमोलिशन और एडिफिस को हरी झंडी दे दी गई है। स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर ही एक्स्टर.1 और 2 के पिलर, बीम और कॉलम को मिलाकर 57 प्वांइट पर काम पूरा कर लिया गया।
ट्विन टावर में वायरिंग का काम पूरा
ट्विन टावर में वायरिंग का काम पूरा हो चुका है। डिमोलिश से पहले इसे फाइनल ट्रिगर बाक्स से कनेक्ट किया जाएगा। 10 से 0 तक के काउंडाउन के बाद ब्लास्ट होगा और इमारत जमीदोज हो जाएगी।
Published on:
27 Aug 2022 05:20 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
