
नोएडा। जिसका लाखों लोगों को इंतजार था वह पल आ चुका है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गया है। जिसके बाद वेस्ट यूपी समेत प्रदेश भर के छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक रिजल्ट देखने में लग गए हैं। वहीं इसके बाद से छात्रों की धड़कने भी बढ़ गई हैं। इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि इस बार रिजल्ट थोड़ा मुश्किल होने की भी आशंका जताई जा रही है। 10वीं में 75.16 फीसदी और 12वीं में 72.13 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं, 12वीें में फतेहपुर के रजनीश शुक्ल और बाराबंकी के आकाश माैर्य ने सांझा तौर पर टॉप किया। गाजीपुर की अनन्या राय दूसरे और मुरादाबाद के अभिषेक व बाराबंकी के अजीत पटेल तीसरे स्थान पर रहे।
इस बार भारी संख्या में छात्रों ने परीक्षा ही छोड़ दी थी जिसके चलते वह पहले से ही फेल हो गए। मेरठ रीजनल कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्राषु सुमन का कहना है कि मेरठ रीजनल कार्यालय में परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या करीब तीन लाख है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बच्चे पहले ही फेल हो चुके हैं। इसके साथ ही करीब 20 हजार परीक्षार्थियों के फॉर्म भी रिजेक्ट किए गए थे।
स्कूल भी दिखा रहे रिजल्ट
रिजल्ट ऑन एयर होने से पहले ही कुछ स्कूलों ने भी परीक्षा परिणाम दिखाने के इंतजाम किए हैं। रविवार होने के बावजूद कुछ स्कूल खुले हुए हैं और इन स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। स्कूलों ने परीक्षा परिणाम दिखाने की व्यवस्था इसलिए की है क्योंकि परीक्षा परिणाम को लेकर इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइट भी हैं जो छात्र छात्राओं को धोखा देने का काम करेंगे।
ऐसे में छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए खु स्कूलों ने परीक्षा परिणाम दिखाने के इंतजाम किए हैं। सहारनपुर में सोफिया हिंदी मीडियम और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल ने अपने छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा परिणाम दिखाने की है और इन स्कूलों के कैंपस में ही इंटरनेट की सुविधा लगाई गई है कंप्यूटर पर यहां ऑपरेटर भी मौजूद रहेंगे और एक्सपर्ट के जरिए यहां पर वन क्लिक पर रिजल्ट दिखाया जा रहा है।
Published on:
29 Apr 2018, 12:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.