1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP BOARD RESULT 2018: इस तरह सिर्फ एक मैसेज भेजकर देखें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

सिर्फ एक मैसेज भेजकर कोई भी 10वीं व 12वीं क्लास का रिजल्ट देख सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Apr 2018, 3:40 PM IST

up board

नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी है। जिसके बाद विद्यार्थियों व उनके परिजनों में रिजल्ट जानने की उत्सुकता है। यूपी बोर्ड की की ऑफिशयल वेबसाइट upmsp.edu.in के मुताबिक 29 अप्रैल 2018 को 12वीं क्लास का रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। वहीं 10वीं के रिजल्ट की घोषणा 1:30 बजे होगी। नवभारत टाइम्स में छपी खबर के अनुसार वेबसाइट के अलावा रिजल्ट मैसेज भेजकर भी देखा जा सकता है।

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ऐसे देखें रिजल्ट

10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही upmspresults.up.nic.in, examresults.net, indiaresults.com और results.nic.in पर भी रिजल्ट देख जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Up board result 2018: यह है रिजल्ट देखने का तरीका, बस करें एक क्लिक

सिर्फ एक मैसेज भेजकर देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ऑफिशयल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के अलावा छात्र-छात्राएं फोन से मैसेज भेजकर भी 10वीं व 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए अपने फोन से UP10<स्पेस> रोलनंबर- लिखकर इसे 56263 पर सेंड कर सकते हैं। वहीं 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए UP12<स्पेस>रोलनंबर- लिखकर इसे 56263 पर भेज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंं : सपा ने इस नेता को दिया टिकट तो भाजपा को उपचुनाव में करना पड़ सकता है हार का सामना

इस बार जल्दी आ रहा रिजल्ट

नोएडा में इंस्टिट्यूट का संचालन कर रहे प्रो. शैलेंद्र बरनवाल का कहना है कि इस बार बोर्ड का रिजल्ट अन्य वर्षों के मुकाबले जल्दी आ रहा है। जबकि पहले रिजल्ट मई व जून में आया करता था। उन्होंने बताया कि वेस्ट यूपी में लाखों छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा दी है। वहीं बोर्ड द्वारा रिजल्ट की तारीखों का ऐलान करने के बाद सभी को रिजल्ट का इंतजार है।