
नोएडा। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको विभाग भी बांट दिए हैं। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विधायक भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में थानाभवन विधायक सुरेश राणा और एमएलसी भूपेंद्र सिंह चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इनके अलावा एमएलसी अशोक कटियार, मुजफ्फरनगर नगर सदर से विधायक कपिल देव अग्रवाल, चरथावल से एमएलए विजय कश्यप और शिकारपुर से विधायक अनिल शर्मा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली थी।
वेस्ट यूपी के विधायक और उनके विभाग
चेतन चैहान- नौगांव सादात से विधायक- सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा
सुरेश राणा- थानाभवन विधायक- गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
भूपेंद्र सिंह चौधरी- एमएलसी- पंचायती राज
कपिल देव अग्रवाल- मुजफ्फरनगर सदर से विधायक- व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास
अशोक कटारिया- एमएलसी- परिवहन व संसदीय कार्यमंत्री
डाॅ. धर्म सिंह सैनी- नकुड़ से विधायक- आयुष विभाग स्वतंत्र प्रभार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन में राज्यमंत्री
अतुल गर्ग- गाजियाबाद सदर सीट से विधायक- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण
बलदेव सिंह औलख- बिलासपुर विधायक- जलशक्ति
अनिल शर्मा- शिकारपुर विधायक- वन एवं पर्यावरण
विजय कश्यप- चरथावल विधायक- राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण
Published on:
23 Aug 2019 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
