18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी के 40 जिलों में झमाझम बार‍िश, IMD ने की 1 जून तक की भविष्यवाणी; जानें 75 जिलों का हाल

IMD Alert : प्रदेश के 40 से अध‍िक ज‍िलों में तेज आंधी के साथ हुई बार‍िश से मौसम बदल गया है।

2 min read
Google source verification
weargharar_.jpg

यूपी में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के 40 से अध‍िक ज‍िलों में तेज आंधी के साथ हुई बार‍िश से मौसम बदल गया है। बार‍िश से लोगों ने राहत की सांस ली तो वहीं बार‍िश के बाद बढ़ी उसम से लोग परेशान भी हुए। वहीं लखनऊ सह‍ित अन्‍य ज‍िलों में छह से आठ ड‍िग्री तापमान में ग‍िरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ मौसम व‍िभाग ने अगले चार द‍िनों तक बार‍िश के आसार जताए हैं।

प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक तापमान उरई में 37 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात भर बारिश से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की है। सबसे कम तापमान मेरठ और बरेली में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार से नौतपा की शुरुआत हुई है जिसमें हर साल सूरज आसमान में सिर के ऊपर चढ़कर तपता है। लेकिन पहले दिन ही सुबह दशमलव 6 मिली मीटर की बारिश हुई और दिन का तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था अब शुक्रवार के दिन जबकि नौतपा का दूसरा दिन है तो सुबह 4:00 बजे के बाद से बूंदाबांदी और तेज हवा की शुरुआत हुई। लगभग 5:00 बजे गरज चमक के साथ बादल जमकर बरसे। सुबह लगभग 1 घंटे तक हुई तेज वर्षा के दौरान चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञान प्रयोगशाला में 8.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा, एसएन सुनील पांडेय के अनुसार शुक्रवार की सुबह हुई वर्षा का लाभ किसानों को मिलने वाला है जो किसान धान की फसल के लिए अपने खेत को तैयार करने में जुटे थे अब वह आसानी से धान की बुवाई कर सकेंगे। अगले 2 दिन के दौरान वर्षा और होने की संभावना है इससे धान की खेती में बीज बुवाई के दौरान अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जब धान की रोपाई होगी तब तक मानसून की वर्षा शुरू होने की उम्मीद बनी हुई है।