30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather News Updates : अगले 24 घंटे इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ठंड को लेकर भी अलर्ट जारी

UP Weather News Updates : कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष के अनुसार, इस साल मानसून ने भी काफी देर से दस्तक दी थी। उसी तरह से ठंड भी अपने निर्धारित समय से करीब 15 दिन देरी से आएगी। उन्होंने बताया कि अनुमान के मुताबिक, दशहरे बाद ठंड का मौसम शुरू होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Oct 06, 2021

up-weather.jpg

नोएडा. UP Weather News Updates : इस बार मानूसन की तरह ही सर्दियों का आगाज भी देरी से ही होगा। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि चक्रवात गुलाब और शाहीन के कारण मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। इन बदलाव के चलते ठंड का मौसम शुरू होने में देरी हो रही है। कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष के अनुसार, इस साल मानसून ने भी काफी देर से दस्तक दी थी। उसी तरह से ठंड (Cold) भी अपने निर्धारित समय से करीब 15 दिन देरी से आएगी। उन्होंने बताया कि अनुमान के मुताबिक, दशहरे बाद ठंड का मौसम शुरू (Cold Start) होने की संभावना है।

डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि चक्रवात के कारण फिलहाल मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस बदलाव के कारण ही अभी तक भी तापमान बढ़ा हुआ है और उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री के आसपास बना है, जो सामान्य से अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण वातावरण उमस और गर्मी का अहसास करा रहा है। हालांकि, मंगलवार देर शाम हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण बुधवार सुबह तक गर्मी से हल्की राहत महसूस हुई। लेकिन सूरज के दर्शन होने से फिर एकाएक गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार वैसे तो मानसून की विदाई अब 10 अक्टूबर तक मानी जा रही है। इसके बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून वापसी करेगा। हालांकि कुछ मौसम वैज्ञानिकों ने 7 अक्टूबर से मानसून विदा होने की संभावना व्यक्त की है। इससे पहले कई स्थानों पर बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें- गुलाब और शाहीन चक्रवात के कारण मौसम में आया बड़ा बदलाव, अब दशहरे बाद ठंड का आगाज

अगले 24 घंटे बारिश का अलर्ट

बता दें कि मंगलवार को दिनभर लोगों ने जहां सूरज की गर्मी झेली, वहीं शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम बदलने के कारण उमस व गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को उत्तर प्रदेश के शामली, कांधला, फिरोजाबाद बदायूं के साथ आसपास के क्षेत्रों में हल्की, मध्यम और तेज बारिश हो सकती है। वहीं, कासगंज, गंजडुंदवाड़ा, एटा, बहजोई, सहसवां, खुर्जा, गबाना समेत कई अन्य स्थानों पर भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Weather News Updates : यूपी में अभी एक हफ्ते तक नहीं विदा होगा मानसून, जानें- अगले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Story Loader