
नोएडा। बिहार और उत्तर प्रदेश में जहां बारिश आफत का सबब बनी हुई है। एक महीने से भी ज्यादा देरी तक सक्रिय रहने वाले मानसून ने अब विदाई लेने की तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश समेत (Delhi-Ncr) दिल्ली-एनसीआर में हुई बे मौसम (Rain) बारिश से सात अक्टूबर से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस तारीख से Weatherमानसून लौट जाएगा। हालांकि अब तेजी से ठंड बढ़ सकती है। इसकी वजह ठंडी हवाओं का चलना है।
इस दिन लौट जाएगा मानसून, बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientist) के अनुसार अगले हफ्ते यानि दस अक्टूबर तक (Meteorological Department) मानसूम लौट जाएगा। वहीं मौसम विभाग ने ठिठुरन वाली ठंड को लेकर चेतावनी भी दे दी है। नोएडा स्थित (Skymate weather) स्काईमेट वेदर (Indian Meteorological Department) मौसम विभाग के उपाध्यक्ष महेश पालावत के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में सात अक्तूबर से बारिश का सिलसिला थमने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस बार मानसून के जाने में सबसे ज्यादा देरी दर्ज की है। इस वर्ष देशभर में मानसून सामान्य से अच्छा रहा है। मौसम विभाग ने दीर्घावधि औसत एलपीए में 110 फीसदी बारिश दर्ज की है। 1961 से 2010 तक एलपीए महज 88 प्रतिशत ही रहा है। इसके साथ ही अब ठंड बढ़ेगी।
तेजी ठंड बढऩे के चलते बच्चे और बुजुर्ग हो सकते है बीमार
वही मौसम विभाग की माने तो सुबह और रात में तापमान तेजी से गिर रहा है। जिसके चलते ठंड बढ़ जाती है, लेकिन दिन में तापमान अधिकतम बना हुआ है। उधर ठंडी हवाओं के चलने से दिन में भी तापमान तेजी से गिरने की संभावना है। ऐसे में तेजी से बढऩे वाली ठंड की चपेट में अक्सर बुजुर्ग और बच्चे आकर बीमार हो जाते है।
Published on:
07 Oct 2019 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
